इंग्लैंड ने मेक्सिको को हराया, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
खेल

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराया, बेलिंगहम-केन के दम पर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

England Beats Mexico: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जूड बेलिंगहम के दो शानदार गोल और हैरी केन की पेनल्टी की बदौलत इंग्लैंड ने मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अमन उपाध्याय

FIFA World Cup 2026 England Beats Mexico: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फुटबॉल प्रेमियों को एक बेहद उतार-चढ़ाव वाला मुकाबला देखने को मिला। इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच खेले गए नॉकआउट राउंड के इस मैच में इंग्लिश टीम ने मेक्सिको को 3-2 के करीबी अंतर से शिकस्त दी।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि मेक्सिको का वर्ल्ड कप का शानदार सफर यहीं समाप्त हो गया। मैच की शुरुआत खराब मौसम के कारण कुछ देरी से हुई, लेकिन जब खेल शुरू हुआ तो दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त आक्रामकता देखने को मिली।

जूड बेलिंगहम का 98 सेकंड का जादू

इंग्लैंड की जीत के सबसे बड़े नायक उभरते हुए सितारे जूड बेलिंगहम रहे। उन्होंने मैच के पहले हाफ में अपनी टीम के लिए दो महत्वपूर्ण गोल दागे। मैच के 36वें मिनट में बेलिंगहम ने मेक्सिकन डिफेंस को भेदते हुए पहला गोल किया।

इसके बाद उन्होंने केवल 98 सेकंड का समय लिया और 38वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड टीम ने बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, मेक्सिको ने हार नहीं मानी और मैच के 42वें मिनट में क्विनोन्स ने गोल कर अपनी टीम की वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर इंग्लैंड के पक्ष में 2-1 रहा।

10 खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड का संघर्ष

दूसरे हाफ की शुरुआत इंग्लैंड के लिए किसी झटके से कम नहीं थी। टीम के खिलाड़ी जारेल क्वान्सा को मेक्सिको के जीसस गैलार्डो के खिलाफ गलत चुनौती (फाउल) देने के कारण रेफरी ने सीधे रेड कार्ड दिखा दिया।

क्वान्सा इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए। मैच के काफी बड़े हिस्से में इंग्लैंड को केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसने मेक्सिको को आक्रमण करने का सुनहरा मौका दे दिया।

आखिरी 20 मिनटों में एड़ी-चोटी का जोर

मुकाबला उस वक्त और रोचक हो गया जब 60वें मिनट में इंग्लैंड के एंथनी गॉर्डन को पेनल्टी बॉक्स में गिराया गया। कप्तान हैरी केन ने इस पेनल्टी का पूरा फायदा उठाया और टूर्नामेंट का अपना छठा गोल दागकर बढ़त 3-1 कर दी। हालांकि, 69वें मिनट में VAR जांच के बाद मेक्सिको को भी पेनल्टी मिली, जिसे राउल जिमिनेज ने गोल में बदलकर स्कोर 3-2 कर दिया।

मैच के आखिरी 20 मिनटों में मेक्सिको ने बराबरी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर पिकफोर्ड ने दीवार बनकर खड़े रहे और कई शानदार बचाव करते हुए जीत सुनिश्चित की। अब 12 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल