FIFA World Cup 2026: हालैंड के डबल स्ट्राइक से नॉर्वे ने ब्राजील को हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

FIFA 2026: नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल्स में क्वालीफाइ किया है। टीम ने राउंड ऑफ 32 में, आखिरी मिनटों में दो गोल की मदद से ब्राजील को 2-1 से मात दी।
Norway Into Historic Quarter Finals
नॉर्वे बनाम ब्राजील (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Norway Into Historic Quarter Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में फुटबॉल इतिहास का एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना हैं। एर्लिंग हालैंड ने मैच के आखिरी 11 मिनट में दो गोल करके टीम को यादगार जीत दिलाई। इस हार के साथ ब्राजील 1990 के बाद पहली बार इतने शुरुआती चरण में वर्ल्ड कप से बाहर हुआ हैं।

ब्राजील का टूटा खिताब जीतने का सपना

ब्राजील ने 24 साल बाद फिर से विश्व कप खिताब जीतने के लिए दिग्गज कोच कार्लो एंसेलोटी को टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन टीम एक बार फिर नाकाम रही। ये लगातार छठा वर्ल्ड कप है जब किसी यूरोपीय टीम ने नॉकआउट मुकाबले में ब्राजील को बाहर किया है। इससे पहले ब्राजील 1990 में अर्जेंटीना से हारकर इतने शुरुआती दौर में टूर्नामेंट से बाहर हुआ था।

गोलकीपर नाइलैंड का अच्छा प्रदर्शन

मैच के तीसरे मिनट में पैट्रिक बर्ग ने नॉर्वे के लिए गोल किया था, लेकिन VAR ने उसे ऑफसाइड करार दे दिया। इसके बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली, जब क्रिस्टोफर अयेर ने मैथ्यूस कुन्हा को बॉक्स के अंदर गिराया। हालांकि, नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जान नाइलैंड ने ब्रूनो गुइमारेस की पेनल्टी शानदार अंदाज में रोक दी। उन्होंने विनीसियस जूनियर और गेब्रियल मार्टिनेली के कई खतरनाक प्रयास भी नाकाम किए। वहीं, पहले हाफ के अंत में मार्टिन ओडेगार्ड के दमदार शॉट को ब्राजील के गोलकीपर एलिसन ने बचा लिया और हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा।

नेमार और नाइलैंड के बीच तीखी बहस

स्टॉपेज टाइम के 90+10वें मिनट में ब्राजील को दूसरी पेनल्टी मिली। पेनल्टी लेने से पहले नेमार और नॉर्वे के गोलकीपर नाइलैंड के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।  नेमार ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 जरूर कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अंतिम सीटी बजते ही नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

अब क्वार्टर फाइनल पर नजर

इस जीत के साथ एर्लिंग हालैंड के टूर्नामेंट में सात गोल हो गए हैं और वो गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एम्बापे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। अब 11 जुलाई को मियामी में होने वाले  क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com