एलेना रायबाकिना  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

US Open 2026: एलेना रायबाकिना ने पहली बार जीता यूएस ओपन, फाइनल में सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया

US Open 2026 Winner: कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने इतिहास रचते हुए पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने बेलारूस की एरिना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से मात दी।

सृष्टि मौर्य

Elena Rybakina Wins US Open 2026 Title: कजाकिस्तान की दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एलेना रायबाकिना यूएस ओपन 2026 की महिला एकल चैंपियन बन गई हैं। रायबाकिना ने फाइनल में दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी बेलारूस की एरिना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर पहली बार यूएस ओपन का खिताब जीता।

अपना पहला यूएस ओपन फाइनल खेल रहीं रायबाकिना ने 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। ये उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। अब चारों बड़े खिताब पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ फ्रेंच ओपन जीतना बाकी है।

रायबाकिना की दमदार शुरुआत

मैच के पहले सेट में रायबाकिना ने अपनी तेज सर्व और सटीक शॉट्स के दम पर सबालेंका पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने 44 मिनट में पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। इसके बाद सबालेंका ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीत लिया।

तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सबालेंका ने शुरुआती गेम में कई ब्रेक पॉइंट बचाए, लेकिन रायबाकिना ने जल्द ही दबाव बढ़ा दिया। उन्होंने दो ऐस के साथ अपना सर्विस गेम आसानी से जीता और 2-1 की बढ़त बना ली।

रायबाकिना का शानदार प्रदर्शन

इसके बाद रायबाकिना ने लगातार बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने एक ब्रेक हासिल कर अपनी बढ़त मजबूत की और 4-2 से आगे हो गईं। इस दौरान सबालेंका की कुछ गलतियों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। 5-2 की बढ़त के बाद रायबाकिना ने मैच को खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। दो डबल फॉल्ट के बावजूद वो शांत रहीं।

उन्होंने शानदार फोरहैंड विनर और ऐस की मदद से मैच पॉइंट हासिल किया और तीसरा सेट 6-2 से जीतकर पहली बार यूएस ओपन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस हार के साथ सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला एकल खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। खास बात ये है कि इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी रायबाकिना ने सबालेंका को हराया था।

जीत के बाद क्या बोलीं एलेना रिबाकिना?

अपना पहला यूएस ओपन खिताब जीतने के बाद, एलेना रिबाकिना ने कोर्ट पर ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान हैरानी और आभार जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो, अभी शब्द नहीं मिल रहे हैं। टूर्नामेंट में आते समय मुझे ऐसी किसी चीज की उम्मीद नहीं थी। मैं थोड़ी चोट से जूझ रही थी, लेकिन किसी तरह सब कुछ मेरे पक्ष में रहा।'

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब