US Open 2026: बेन शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर पहली बार यूएस ओपन फाइनल में बनाई जगह

US Open Semi Final: यूएस ओपन 2026 के सेमीफाइनल में बेन शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मैच में ज्वेरेव से भिड़ेंगे।
Ben Shelton defeated Frances Tiafoe to reach the US Open final for the first time.
बेन शेल्टन (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ben Shelton Reaches His First Grand Slam Final: अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराकर यूएस ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली है। 23 साल के शेल्टन ने सेमीफाइनल में टियाफो को चार सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराया।

ये शेल्टन के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। अब फाइनल में उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने दूसरे सेमीफाइनल में रूस के कैरेन खाचानोव को 6-3, 7-6 (7), 7-6 (6) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

तीन सेट जीतकर किया क्वालीफाई

शेल्टन इस मुकाबले में शुरुआत में पीछे रहे। टियाफो ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद शेल्टन ने लगातार तीन सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। तीन घंटे 17 मिनट चले मुकाबले का अंत टियाफो के डबल फॉल्ट के साथ हुआ। मैच जीतने के बाद शेल्टन ने अपना ट्रेडमार्क 'डायल्ड-इन' सेलिब्रेशन भी नहीं किया।

जीत के बाद क्या बोले शेल्टन?

बेन शेल्टन ने जीत के बाद टियाफो की तारीफ करते हुए कहा कि वो उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थर ऐश स्टेडियम में टियाफो के साथ खेलना उनके लिए हमेशा खास रहा है और दोनों इस टूर्नामेंट के अंत तक यहां बने रहना चाहते थे।

इस जीत के साथ शेल्टन ने यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्लैक अमेरिकन खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की, जो 1972 में आर्थर ऐश के बाद पहली बार हुआ है। वह 1996 में विंबलडन में मालीवाई वॉशिंगटन के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले ब्लैक अमेरिकन खिलाड़ी भी हैं।

Ben Shelton defeated Frances Tiafoe to reach the US Open final for the first time.
ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक होने के मामले में रिजवान और इमाम एनसीसीआईए के सामने पेश

किससे होगा खिताबी मुकाबला?

नंबर-8 सीड शेल्टन अब 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में नंबर-1 सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव से भिड़ेंगे। शेल्टन के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में ज्वेरेव के खिलाफ अब तक खेले पांचों मुकाबले गंवाए हैं।

दोनों की पिछली भिड़ंत नवंबर में एटीपी फाइनल्स में हुई थी, जहां ज्वेरेव ने शेल्टन को सीधे सेटों में हराया था। अब यूएस ओपन फाइनल में शेल्टन के पास इस रिकॉर्ड को बदलने का मौका होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com