एलावेनिल वालारिवन   (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: एलावेनिल वालारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत, एक घंटे से भी कम समय में दूसरा सिल्वर

Asian Games Air Rifle: एलावेनिल वालारिवन ने एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने एक घंटे में दो सिल्वर जीतकर इतिहास रचा।

सृष्टि मौर्य

Elavenil Valarivan Winning Second Silver Medal: भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवन ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहीं।

जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक के एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ये एशियन गेम्स 2026 में भारत का दूसरा पदक है। एलावेनिल ने इससे पहले टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

आखिरी शॉट तक चला मुकाबला

एलावेनिल ने फाइनल की शुरुआत शानदार तरीके से की और शुरुआती दौर में बढ़त बना ली। पहले पांच शॉट के बाद उन्होंने 53.1 अंक हासिल किए और एलिमिनेशन राउंड शुरू होने के बाद भी अपनी बढ़त बनाए रखी। स्वर्ण पदक का मुकाबला आखिरी दो शॉट तक बेहद करीबी रहा।

अंतिम चरण में प्रवेश करते समय एलावेनिल के पास ताइची पर सिर्फ 0.3 अंक की बढ़त थी। भारतीय निशानेबाज ने 10.4 अंक का शॉट लगाया, जबकि ताइची ने 10.6 अंक हासिल कर अंतर कम कर दिया। इसके बाद एलावेनिल ने 10.1 अंक का स्कोर किया। ताइची ने 10.2 अंक हासिल किए और कुल 253.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एलावेनिल 252.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

एक घंटे से कम समय में दो रजत

एलावेनिल वालारिवन के लिए ये दिन खास रहा। टीम स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतने के बाद वह व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में उतरीं और यहां भी रजत पदक हासिल किया। इस तरह एलावेनिल ने एक घंटे से भी कम समय में दो रजत पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन से एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजी को एक और पदक मिला।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की