Asian Games में भारतीय महिला हॉकी की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने अकेले 8 गोल दागे, जबकि सविता पुनिया ने 320वां मैच खेला।
India Women Hockey Team Defeats Uzbekistan
भारतीय महिला हॉकी टीम बनाम उज्बेकिस्तान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Women Hockey Team Defeats Uzbekistan: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रविवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल बी के मुकाबले में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हरा दिया।

इस जीत में दीपिका सबसे बड़ी स्टार रहीं, जिन्होंने अकेले 8 गोल किए। दीपिका के अलावा इशिका ने 3 गोल किए, जबकि लालथंतलुआंगी और नेहा ने 2-2 गोल दागे। बलजीत कौर, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने 1-1 गोल किया।

भारत की दमदार शुरुआत

भारत ने मैच की शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक पूरी की और भारतीय टीम ने हाफ टाइम तक 8-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में भी भारत ने आक्रमण जारी रखा। दीपिका ने लगातार चार गोल करके भारत की बढ़त को 13-0 कर दिया। इसके बाद इशिका, लालथंतलुआंगी, साक्षी और नवनीत ने भी गोल किए। भारतीय टीम ने अंत में 19-0 से मुकाबला अपने नाम किया।

सविता पुनिया का 320वां अंतरराष्ट्रीय मैच

उज्बेकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया के लिए भी खास रहा। यह उनका 320वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इसके साथ ही वह वंदना कटारिया के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। वहीं, बलजीत कौर के लिए भी यह मुकाबला खास रहा। उन्होंने अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

India Women Hockey Team Defeats Uzbekistan
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 100 T20I छक्के लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, शेफाली वर्मा का अर्धशतक

अब इंडोनेशिया से होगा मुकाबला

भारतीय महिला टीम एफआईएच हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2026 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद एशियन गेम्स में उतरी है। कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीम का लक्ष्य 2023 एशियन गेम्स के कांस्य पदक को इस बार स्वर्ण पदक में बदलना है।

भारत का अगला मुकाबला सोमवार को इंडोनेशिया के खिलाफ होगा। एशियन गेम्स हॉकी के लिए इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि यहां का प्रदर्शन लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com