मैच खत्म होने के बाद आरसीबी और सीएसके के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

हमें अपनी योजनाओं को..., RCB से हार के बाद फूटा CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा

CSK Head Coach Stephen Fleming: IPL 2026 में CSK को RCB से हार का सामना करना पड़ा। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की योजनाओं और युवा खिलाड़ियों के महत्व पर जोर दिया और भविष्य के लिए उम्मीद जताई।

उज्जवल सिन्हा

Stephen Fleming on CSK Team: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की यह इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। हालांकि, हार के बावजूद सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया।

फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। फ्लेमिंग का मानना है कि यह टीम अभी बन रही है और आने वाले समय में मजबूत होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फ्लेमिंग में क्या कहा?

मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास सचमुच बहुत अच्छी प्रतिभा है। इस सीजन में पांच या छह नए खिलाड़ियों ने शुरुआत की है, लेकिन हमें लगता है कि भविष्य में उनका महत्व बहुत अधिक होगा।" पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा जैसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भारी-भरकम रकम खर्च करने और अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का सामना किया था। फ्लेमिंग ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव जानबूझकर और आवश्यक रूप से किया गया है।

क्या CSK के गेंदबाज दवाब में?

टीम के गेंदबाजों का बचाव करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, "आईपीएल में गेंदबाजों पर काफी दबाव है, खासकर 'इम्पैक्ट रूल' लागू होने के बाद। आप देख रहे हैं कि बल्लेबाज खुलकर खेल रहे हैं और उनका कौशल स्तर भी बहुत ऊंचा है। इसी कारण से सभी गेंदबाजी आक्रमण इस सीजन दबाव में हैं। हमें अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। इसमें कोई संदेह नहीं है। हालांकि, गेंदबाजी अटैक पर विशेष रूप से अनुकूल परिस्थितियों में बहुत अधिक दबाव होता है।"

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा, "पिछले सीजन में हमें भारतीय टैलेंट पर काफी पैसा खर्च करना पड़ा, ताकि हम फ्रेंचाइजी को फिर से खड़ा कर सकें और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रख सकें। हमने अपनी टीम का मुख्य ढांचा बनाने के लिहाज से कुछ अहम खिलाड़ी खो दिए। इसी वजह से हमने भविष्य के लिए पैसा खर्च किया और इस बात का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।"

CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को ऑक्शन में किया था टारगेट

स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों को टारगेट करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा, "यह मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि टीमें (अनकैप्ड) खिलाड़ियों को एक साथ खरीद लेती हैं। इस कारण से यह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, हम लगातार इस बात पर नजर रख रहे हैं कि खेल किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम ऐसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बारे में हमें लगता है कि वह भविष्य का बड़ा सितारा बनेगा या जो खेल को नई दिशा देगा।"

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ भी निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी