क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सोर्स- AI इमेज ) 
खेल

वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए रोनाल्डो, विदाई पर कही दिल छू लेने वाली बात

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि कर दी है कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में मिली हार के साथ उनका फीफा विश्व कप करियर समाप्त हो गया है।

सृष्टि मौर्य

Cristiano Ronaldo Career Statistics:  पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताया कि स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में मिली हार के साथ ही उनका फीफा विश्व कप करियर भी समाप्त हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि ये उनका आखिरी विश्व कप था और अब वो सातवें विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे।

हार के बाद क्या बोले रोनाल्डो?

अपने बयान में रोनाल्डो ने कहा, 'मैं ठीक हूं। दुख सिर्फ इस बात का है कि मेरे वर्ल्ड कप का सफर इस तरह से खत्म हुआ। मैंने अपना पूरा दम लगाया और मुझे किसी बात का पछतावा नहीं है।'

उन्होंने आगे बताते हुए कहा, 'एक फुटबॉलर की जिंदगी में जीत और हार दोनों आती हैं। अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और भविष्य  को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करूंगा।'

विश्व कप में बनाया शानदार रिकॉर्ड

41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने वर्ल्ड कप करियर में कुल 27 मैच खेले। इस मामले में उनसे आगे केवल अर्जेटीना के लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 30 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं। रोनाल्डो ने अपने फिफा वर्ल्ड कप में 11 गोल किए और छह अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

इस विश्व कप में भी दिखाया दम

इस टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने तीन गोल किए। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ 5-0 की जीत में दो गोल किए, जबकि क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर गोल कर वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में अपना पहला गोल भी दर्ज किया। इसी जीत के दम पर पुर्तगाल ने अंतिम-16 में जगह बनाई थी।

2006 से शुरू हुआ था विश्व कप का सफर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। उसी टूर्नामेंट में उन्होंने ईरान के खिलाफ पहला वर्ल्ड कप गोल किया और पुर्तगाल को 40 साल बाद सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया और हर टूर्नामेंट में कम से कम एक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया।

विश्व कप ट्रॉफी का सपना रहा अधूरा

रोनाल्डो ने कहा कि उन्हें अपने करियर के सभी छोटी से बड़ी उपलब्धियों पर गर्व है क्योंकि उन्होंने पुर्तगाल को तीन बड़े खिताब दिलाए। उनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती, जबकि 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग (UEAF) का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका। 2006 का सेमीफाइनल तक का सफर ही उनके वर्ल्ड कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

आइये देखते है क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अब तक के पूरे फुटबॅाल सफर के आंकड़े -

राष्ट्रीय खेल में रोनाल्डो के आंकड़े

टीम मैच कुल गोल
रियल मैड्रिड (Real Madrid) 438 450
पुर्तगाल (Portugal  राष्ट्रीय टीम) 233 146
मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) 346 145
अल नासर (Al Nassr) 140 129
जुवेंटस (Juventus) 134 101
स्पोर्टिंग सीपी (Sporting CP) 31 5
कुल करियर  1,300 976

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोनाल्डो के आंकड़े

प्रतियोगिता मैच किए गए गोल
फीफा विश्व कप क्वालिफायर (World Cup Qualifiers) 47 36
यूईएफए यूरो क्वालिफायर (Euro Qualifiers) 44 41
अंतर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मैच (Friendlies) 54 20
यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप (Euro) 30 14
यूईएफए नेशंस लीग (Nations League) 23 15
फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) 27 11
फीफा कन्फेडरेशन कप (Confederations Cup) 4 2
अंतर्राष्ट्रीय कुल  233 146

क्लब मैचेस में रोनाल्डो के आंकड़े

क्लब  मैच   कुल गोल 
रियल मैड्रिड 438 450
मैनचेस्टर यूनाइटेड 346 145
अल नासर 148 129
जुवेंटस 134 101
स्पोर्टिंग सीपी 31 5
क्लब करियर कुल 1,097 830

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल