विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विश्व कप की हार से टूट चुके थे विराट कोहली, युजवेंद्र चहल का खुलासा, फैंस हैरान!

Yuzvendra Chahal on Virat Kohli: युजवेंद्र चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान साल 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मिली हार के बारे में जिक्र किया। चहल ने कहा कि हार के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर फैंस ने कई युजवेंद्र चहल और विराट कोहली को हस्ते-मुस्कुराते हुए देखते है। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ कई मैच में प्रतिभाग किया है। इसके अलावा दोनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी लंबे वक्त तक आरसीबी के लिए खेले हैं। वहीं, टीम इंडिया में चहल और कोहली की जोड़ी के चर्चे हैं। ये दोनों खिलाड़ी व्यवहार के एक दूसरे से बिल्कुल अगल हैं। एक तरफ मैदान पर कोहली का आक्रमक रवैया दिखता है तो वहीं, युजवेंद्र चहल हर किसी के साथ मजाकिया अंदाज में रहते हैं।

विराट कोहली कैसी भी स्थिति में अपनी भावनाओं पर कंट्रोल कर लेते हैं। बहुत कम मौकों पर उन्हें भावुक होते हुए देखा गया है। वहीं, अब युजवेंद्र चहल ने एक पॉडकास्ट में युजवेंद्र चहल के बारे में एक हैरान करने वाला किस्सा बताया है। उन्होंने बताया है कि साल 2019 विश्वकप के बाद विराट कोहली भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए थे। ये बाद उन्होंने राज शमानी के पॉडकास्त में बताई।

2019 विश्वकप सेमीफाइनल में हार पर रोए थे विराट

हाल में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राज शमानी को अपना इंटरव्यू दिया। इसी बीच होस्ट राज शमानी ने चहल से कोहली के आईपीएल 2025 में जीत के बाद रोने वाली बात का जिक्र किया। उन्होंने चहल से पूछा कि इससे पहले कभी उन्हें रोते हुए देखा है या नहीं? इसके जवाब में चहल ने 2019 के विश्वकप का जिक्र किया। भारतीय टीम साल 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गया था। चहल ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि "2019 के वर्ल्ड कप में मैंने उन्हें (विराट कोहली) को बाथरूम में रोते हुए देखा। इसके बाद जब मैं आखिरी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरा, तो मैं उनके बगल से गया। उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। 2019 में मैंने सभी को बाथरूम में रोते हुए देखा होगा।"

रोहित शर्मा अच्छे कप्तान- युजवेंद्र चहल

इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में भी बात की। उन्होंने रोहित के बारे में बात करते हुए कहा कि "रोहित भैया जिस तरह से खुद को ग्राउंड पर रखते हैं, तो मुझे वो पसंद है। वो काफी अच्छे कप्तान हैं। विराट भैया अपने साथ एनर्जी लेकर आते हैं और हर दिन वैसी एजर्जी होती है। यह हमेशा ऊपर जाती है और कभी नीचे नहीं आती है। हर दिन ऐसा ही होता है।"

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई