-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Gets Captaincy East Zone Stars Like Shami Akash Deep Duleep Trophy
इंग्लैंड सीरीज के बीच कप्तान बन गए ईशान किशन, टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ishan Kishan Got the Captaincy: भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी करने वाले हैं। इस टीम में भारत के स्टार खिलाड़ियों की भरमार है।

ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Duleep Trophy: इस वक्त टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी सीरीज का पांचवा टेस्ट ओवल में हो रहा है। इसी बीच अन्य खिलाड़ी ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। उन्हें दलीप ट्रॉफी में कप्तानी का जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि 28 अगस्त से बेंगलुरु में इस ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इस दौरान भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी करेंगे।
शुक्रवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुई पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय चयनकर्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। पूर्वी क्षेत्र की टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आकाश दीप के अलावा अनुभवी सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी फिलहाल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। शमी आखिरी बार आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखे थे। वह 9 मैच में 6 विकेट ले सके थे।
भारतीय टीम के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाले शमी को रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा अभिमन्यु ईश्वरन को पूर्वी क्षेत्र का उप-कप्तान बनाया गया है। ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर झटका! दूसरे टी20 में इन 2 खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू; जानिए किसने जीता टॉस?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
पूर्वी क्षेत्र में मोहम्मद शमी के साथ तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज सूरज जायसवाल को भी शामिल किया गया है। शमी, आकाश और मुकेश तीनों ही घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं। फिलहाल आकाश इंग्लैंड में हैं। उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
रियान और वैभव भी टीम में शामिल
अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में रियान पराग और झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र शामिल हैं। किशोर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों में शतक जड़कर सबका ध्यान खींचा था और इंग्लैंड के अंडर-19 दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था, स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में शामिल हैं।
दलीप ट्रॉफी छह टीमों के पुराने क्षेत्रीय प्रारूप में आयोजित की जाएगी। 2025/26 के घरेलू क्रिकेट सत्र की इससे शुरुआत होगी। पूर्वी क्षेत्र अपने अभियान की शुरुआत बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर उत्तरी क्षेत्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगा, जिसमें विजेता टीम सेमीफाइनल में दक्षिणी क्षेत्र से भिड़ेगी।
पूर्वी क्षेत्र टीम
ईशान किशन (कप्तान) (झारखंड), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान) (बंगाल), संदीप पटनायक (ओडिशा), विराट सिंह (झारखंड), डेनिश दास (असम), श्रीदाम पॉल (त्रिपुरा), शरणदीप सिंह (झारखंड), कुमार कुशाग्र (झारखंड), रियान पराग (असम), उत्कर्ष सिंह (झारखंड), मनीषी (झारखंड), सूरज जायसवाल (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), आकाश दीप (बंगाल) और मोहम्मद शमी (बंगाल)।
एजेंसी इनपुट के साथ
Ishan kishan gets captaincy east zone stars like shami akash deep duleep trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














