पंजाब के CM, युवराज सिंह, हरमनप्रीत कौर और टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुल्लांपुर में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को मिला ये सम्मान, 'सूर्या एंड कंपनी' को दिया गुरुमंत्र

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 के दौरान चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। इसके बाद युवराज ने टीम इंडिया को गुरुमंत्र भी दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Yuvraj Singh and Harmanpreet Kaur: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच से पहले मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक खास समारोह आयोजित किया गया। मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज युवराज सिंह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर नजर आए। जिन्हें इस मौके पर बड़ा सम्मान दिया गया।

दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने के बाद युवराज सिंह का पुराना चिर-परिचित अंदाज़ भी मैदान पर दिखाई दिया। टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें गुरु मंत्र दिए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुल्लांपुर में युवराज और हरमन को मिला सम्मान

दूसरे टी20 मैच से पहले आयोजित समारोह में स्टेडियम के दो नए स्टैंड्स को आधिकारिक रूप से युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम समर्पित किया गया। पहला स्टैंड युवराज सिंह के नाम पर जबकि दूसरा हरमनप्रीत कौर के सम्मान में रखा गया है। दोनों ही खिलाड़ी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए इस अवसर को और खास बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी समारोह में मौजूद रहे। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर दोनों ने ही भारतीय क्रिकेट को वर्ल्ड लेवल पर कई बार गौरवान्वित किया है। युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हरमनप्रीत कौर महिलाओं के क्रिकेट में भारत की सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।

टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र

सम्मान समारोह के बाद युवराज सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैच से पहले उन्हें मोटिवेशनल टिप्स दिए। उनकी यह बातचीत खिलाड़ियों में नए आत्मविश्वास का संचार करती दिखी। समारोह और तस्वीरों ने फैंस में भी उत्साह बढ़ा दिया है, जो सोशल मीडिया पर इन पलों को खूब शेयर कर रहे हैं।

भारत टीम को दिलाया जोश

सम्मानित होने के बाद युवराज सिंह भारतीय खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आए। वे पहले अभिषेक शर्मा से मिले, फिर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या से बातचीत करते दिखे। हेड कोच गौतम गंभीर संग भी उनकी हंसी-मजाक हुई। टीम मैनेजमेंट के कहने पर युवराज हडल में शामिल हुए और मुकाबले से पहले युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट किया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी