यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है, जहां वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने किया।

संजय सिंह बिष्ट

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

वैभव-यशस्वी की शानदार शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत मिली। ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए, जिससे गुजरात पर शुरुआत से ही दबाव बन गया। वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन की तेज पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। इन दोनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत आधार देने का काम किया।

सबसे तेज 500 रन बनाने वाली भारतीय जोड़ी

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ये जोड़ी अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 500 रन बनाने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने 309 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं वैभव और यशस्वी ने यह उपलब्धि सिर्फ 248 गेंदों में हासिल कर ली, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।

ध्रुव जुरेल की मैच जिताऊ पारी

मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह भुनाया। जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान 200 के पार पहुंच सका।

गुजरात बिना गिल के मैदान में

गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में अपने नियमित कप्तान शुभमन गिल के बिना खेल रही है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल इस मैच से बाहर हैं और उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि राजस्थान के इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस कैसी प्रतिक्रिया देती है और क्या वह इस मुकाबले में वापसी कर पाती है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?