यश दयाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

यौन शोषण मामले में फंस जाएंगे यश दयाल? कथित गर्लफ्रेंड ने दिखाया 'सबूत'

आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उन पर यौन सोषण का आरोप लगाने वाली युवती का चैट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज यश दयाल बीते दो-तीन दिन से चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी इस चर्चा का कारण एक युवती के द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोप थे। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ चुका है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाली युवती ने अब सोशल मीडिाय पर एक पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी है। युवती ने खुलकर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर यश दयाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। हालांकि वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट के दावों की नवभारत लाइव पुष्टि नहीं करता है।

लीक हुई पर्सनल चैट

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ दिख रहा है कि मैंने तुम्हें जाने देने की कोशिश की और सब कुछ भगवान हाथों में छोड़ दिया, लेकिन जिस तरह से तुम मेरी जैसी लड़कियों को बरगला रहे हो। शायद यह हम सभी के लिए आंख खोलने वाला होगा। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा परिवार तुम्हें वफादारी और ईमानदारी के बारे में बहुत कुछ सिखाएगा। यह सफलात नहीं है, सच्ची सफलता रिश्तों में स्पष्टता, ईमानदारी और पवित्रता लाती है।

इसके आगे युवति ने लिखा है कि लड़कियों के प्रति इस्तेमाल करो और फैंक दो की नीति नहीं। मैं और भी बहुत कुछ कह सकती हूं, लेकिन अब मैं और गहराई में जाना चाहती हूं। अपने भीतर। मैं कर्म में विश्वास करती हूं इसलिए मैंने तुमसे अलग होने का फैसला किया, लेकिन अब मुझे अहसाल हुआ है। तुम जैसे लोगों को सिर्फ कर्म के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है, क्योंकि तुम्हें भगवान का डर नहीं है।

इससे पहले गाजियाबाद की इस युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने इस दौरान यश दयाल के साथ पिछले पांच साल से रिश्ते में होने का दावा किया था। युवती का कहना है कि उनके लीगल नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है और न ही सामने आकर उनके सवालों का जवाब दिया है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट