वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

WTC Points Table 2025-27: साउथ अफ्रीका की जीत से हिला WTC का समीकरण, जानें अब कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत?

Team India WTC Ranking: दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिली जीत के बाद WTC की पॉइंट्स टेबल हिल गई है। आइए जानते है भारत WTC के कौन से पायदान पर है और वह कैसै फाइनल में पहुंचेगा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद WTC का बदला समीकरण

  • हार के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी शीर्ष पर

  • टीम इंडिया WTC के पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर

India Qualification Scenario WTC Final: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान अफ्रीका ने धमाकेदार वापसी की है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस बड़े उलटफेर के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल पूरी तरह हिल गई है।

इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया नंबर 1 पर बरकरार है, लेकिन उसके अंकों के प्रतिशत (PCT) में भारी गिरावट आई है। वहीं, फिलहाल 5वें पायदान पर संघर्ष कर रही भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, जिसके लिए एक दिलचस्प गणितीय समीकरण बन रहा है।

अफ्रीका की जीत से ऑस्ट्रेलिया की कुर्सी खतरे में

दरअसल, सीरीज के पहले मुकाबले को गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में शानदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारा है, लेकिन वह 66.67 अंक प्रतिशत के साथ अभी भी तीसरे नंबर पर ही है (पहले मैच में हार के बाद यह 60% था)।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी शीर्ष पर

दूसरी ओर, पहला टेस्ट मैच जीतकर पहली पोजीशन मजबूत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी शीर्ष पर है, लेकिन उसका अंक प्रतिशत 81.82% से घटकर 75% पर आ गया है। वहीं, दूसरे नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत 72.22% है। ऐसे में इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी अहम हो गया है, जहां साउथ अफ्रीका की एक और जीत ऑस्ट्रेलिया को नंबर-1 की कुर्सी से नीचे धकेल सकती है।

WTC पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति (टॉप 6 टीमें)

  • नंबर 1: ऑस्ट्रेलिया - 75% PCT

  • नंबर 2: न्यूजीलैंड - 72.22% PCT

  • नंबर 3: साउथ अफ्रीका - 66.67% PCT

  • नंबर 4: बांग्लादेश - 55.56% PCT

  • नंबर 5: भारत - 51.52% PCT

  • नंबर 6: इंग्लैंड - 38.54% PCT

टीम इंडिया कैसे पहुंचेगी फाइनल में?

आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में भारतीय टीम भले ही 51.52% अंकों के साथ 5वें नंबर पर काबिज हो, लेकिन फाइनल की रेस से वह बाहर नहीं हुई है। भारत के पास अभी भी फाइनल का टिकट कटाने का पूरा मौका है।

भारत के फाइनल में पहुंचने का गणित

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत: भारत को सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया को घर में हराना: इसके बाद भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा