

-विनय कुमार
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत के साथ श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। टीम इंडिया ने इस सीरीज के मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 222 रनों से जीत दर्ज़ की थी। Usk baad बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए डे नाईट पिंक बॉल टेस्ट मैच दूसरे मैच में श्रीलंका को 238 रनों से हराकर सीरीज पर अपना तिरंगा लहरा दिया।
इस ताज़ा जीत के साथ भारतीय टीम ICC World Test Championship, 2021-23 के पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई। इससे पहले टीम इंडिया पांचवें पायदान पर थी। इस सीरीज में एक और इतिहास रचा गया। भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों की सेंचुरी लगाने वाले पहले बोलर बन गए।
ICC की तरफ़ से जारी ताजा अंकतालिका में भारत के 77 पॉइंट्स हो गए हैं। और भारतीय टीम का पर्सेंटाइल 58.33 हो गया है। 'ICC World Test Championship, 2021-23' में टीम इंडिया ने अब तक 4 टेस्ट सीरीज खेली हैं। जिसमें भारत ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते और 2 मैच रहे। एक मैच बेनतीजा रहा था। 3 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले भारत का पर्सेंटाइल 54.16 और श्रीलंका का 66.66 था। इस मैच में हार के बाद श्रीलंका अब पांचवें पायदान पर लुढ़क गई है। इससे पहले श्रीलंका की टीम तीसरे पायदान पर थी। अब उसका पर्सेंटाइल 50 ही गया है।
'ICC World Test Championship, 2021-23' के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। पाकिस्तान दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया का पर्सेंटाइल 77.77, पाकिस्तान का 66.66 और साउथ अफ्रीका का 60 है। WTC 2021-23 में टीम इंडिया के जाते में अब सिर्फ 7 मैच बचे हैं। भारत को एक मैच इंग्लैंड में खेलना है। दो मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। भारत के दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
गौरतलब है कि, श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारतीय टीम किंतरफ से सबसे ज्यादा 12 विकेट चटकाए। उन्होंने इस सीरीज में पहले तो टीम इंडिया के महान ऑल राउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) और फिर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) को पछाड़ा। उसके बाद बेंगलुरू में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में 6 विकेट झटके। यह 6 विकेट चटकाते ही रविचंद्रन अश्विन के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया।
रविचंद्रन अश्विन 'ICC World Test Championship, 2021-23' के दोनों एडीशन (2019-21 और 2021-23) में 100 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले बोलर बन गए।उन्होंने WTC 2019-21 के पहले एडिशन में सबसे ज्यादा 71 विकेट चटकाए थे। और अब, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के नए एडीशन में वो 29 विकेट चटका चुके हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का इतिहास बताता है कि, इस टूर्नामेंट के पहले और दूसरे सीजन में खेले गए अब तक के मैचों में रविचंद्रन अश्विन ने कुल मिलाकर 100 विकेट उखाड़ चुके हैं। इस लिस्ट में उनके के बाद दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (Pat Cummins) 93 विकेट, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (Staurt Broad) 83 विकेट, न्यूजीलैंड के टिम साउदी (Tim Southee) 80 विकेट, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 74 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन (Nathan Lyon) 74 विकेट ले चुके हैं।