विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

WTC 2025-27: 'द ओवल' के महामुकाबले के लिए छिड़ी जंग, फाइनल की रेस में 9 टीमें शामिल!

World Test Championship: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025-2027 का फाइनल मैच अगले साल 9 से 13 जून को लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल की रेस में कुल 9 टीमें शामिल है।

राहुल उपाध्याय

ICC World Test Championship Final: ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-2027 के फाइनल में पहुंचने की होड़ बेहद रोमांचक हो गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा फाइनल का शेड्यूल जारी किए जाने के बाद शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाने के लिए सभी बड़ी टीमों के बीच रस्साकशी तेज हो चुकी है।

इस बार खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून को लंदन के ऐतिहासिक द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि इस साइकिल का फाइनल लॉर्ड्स में होना था, लेकिन अब वेन्यू को ओवल शिफ्ट कर दिया गया है।

जानें अंक तालिका का मौजूदा समीकरण

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नियमों के मुताबिक, फाइनल का टिकट जीत के अंक प्रतिशत (PCT %) के आधार पर तय होता है। वर्तमान स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 80.00% अंकों के साथ शीर्ष पर मजबूत बना हुआ है।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका 75.00% अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 72.22% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कंगारू टीम को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं बांग्लादेश 55.56% अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

पांचवें नंबर पर खिसकी भारतीय टीम

दरअसल, अब तक दो बार 2021 और 2023 WTC फाइनल खेल चुकी टीम इंडिया फिलहाल 51.52% अंकों के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गई है। भारतीय टीम ने इस साइकिल में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत, 4 में हार और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारत के बाद श्रीलंका (33.33%) छठे, इंग्लैंड 38.54% - धीमी ओवर गति के नुकसान के साथ सातवें, वेस्टइंडीज (20.83%) आठवें और पाकिस्तान (4.63%) नौवें नंबर पर संघर्ष कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि गणितीय रूप से सभी 9 टीमें अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई हैं।

कैसा है ओवल का इतिहास और चुनौती?

आपको बता दें कि, द ओवल मैदान 2023 के बाद दूसरी बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। 2023 के फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी। भारत को अपने दोनों पिछले फाइनल 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ में हार झेलनी पड़ी है।

ऐसे में भारतीय टीम आगामी सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर अंक तालिका में शीर्ष दो में वापसी करना चाहेगी ताकि ओवल में पुराना हिसाब चुकता कर सके।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?