स्मृति मंधाना, जॉर्जिया वॉल, व जेमिमा रोड्रिग्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026: जेमिमा ने फाइनल में जड़ा पचासा...तो मंधाना-वॉल ने किया पलटवार, एक ही मैच में तीन बार रचा गया इतिहास

DC vs RCB: विमेंस प्रीमियर लीग के 3 सीजन के इतिहास में फाइनल मुकाबलों में केवल दो अर्धशतक लगे थे, लेकिन 2026 में खेले जा रहे चौथे सीजन के फाइनल मैच में ही तीन अर्धशतक लग गए।

अभिषेक सिंह

RCB vs DC WPL 2026: आरसीबी ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। WPL 2026 के फाइनल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। इस लीग के 3 सीजन के इतिहास में फाइनल मुकाबलों में केवल दो अर्धशतक लगे थे, लेकिन 2026 में खेले जा रहे चौथे सीजन के फाइनल मैच में ही तीन अर्धशतक लग गए। इस मैच में दोनों ही तरफ से कप्तानों ने अर्धशतकीय पारी खेली।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी टीम के लिए एक कप्तानी पारी खेली, और इस T20 लीग के फाइनल मैच में 50 से ज्यादा रन बनाने वाली दिल्ली की पहली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले तक लगातार तीन फाइनल खेलने के बाद भी दिल्ली की किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था।

जेमिमा ने लगाई गेंदबाजों की क्लास

पहली पारी में जेमिमा रोड्रिग्स ने आरसीबी के गेंदबाजों की अच्छी-खासी क्लास लगाई। उन्होंने इस मैच में अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर पूरा किया। वहीं कुल स्कोर की बात करें तो जेमिमा ने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 154.05 का रहा।

मंधाना-वॉल ने किया करारा पलटवार

वहीं, आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने भी फाइनल मुकाबले में अपने डबल्यूपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी। उन्होंने 23 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। इस बेहतरीन पारी से उन्होंने न केवल अपनी टीम को दूसरा खिताब दिलाया, बल्कि सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं।

आसानी से हासिल किया भारी भरकम लक्ष्य

आरसीबी की तरफ से चेज करते हुए जॉर्जिया वॉल ने भी स्मृति मंधाना का बेहतरीन साथ देते हुए 37 बाल में अपना अर्धशतक पूरा किया। वॉल ने 54 गेंदो में 79 रनों की पारी खेली। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल से मिले भारी-भरकम लक्ष्य को बौना साबित कर दिया।

फाइनल मैच में 50+ स्कोर करने वाले बैटर

  • 87 रन (41 गेंद) - स्मृति मंधाना vs दिल्ली, वडोदरा, 2026
  • 79 रन (54 गेंद) - जॉर्जिया वॉल vs दिल्ली, वडोदरा, 2026
  • 66 रन (44 गेंद) - हरमनप्रीत कौर vs दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2025
  • 60* रन (55 गेंद) - नेट साइवर-ब्रंट vs दिल्ली, ब्रेबोर्न, 2023
  • 57 रन (37 गेंद) - जेमिमा रोड्रिग्स vs आरसीबी, वडोदरा, 2026

आरसीबी ने जीता WPL 2026 का खिताब

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे स्मृति मंधाना ने और जॉर्जिया वॉल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए आसानी से हासिल कर लिया और अपनी आरसीबी को दूसरी बार WPL का खिताब दिला दिया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस