WPL 2026 शेड्यूल जारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, मुंबई और आरसीबी के बीच होगा पहला मुकाबला; वडोदरा में खेला जाएगा फाइनल

WPL 2026 Full Schedule: डब्ल्यूपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जनवरी को नवी मुंबई में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

WPL 2026 Schedule Announced: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन के दिन ही इसकी घोषणा कर दी गई है। वहीं अब बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला मुकाबला 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच में खेला जाएगा।

शनिवार को डब्ल्यूपीएल 2026 के शेड्यूल की जानकारी देते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नवी मुंबई में दो डबल-हेडर मुकाबले होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में आयोजित होगा। डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 9-17 जनवरी के बीच मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे। इस दौरान नवी मुंबई में 11 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इसके अलावा वडोदरा में 11 मुकाबले खेले जाएंगे।

19 जनवरी से होगा वडोदरा लेग की शुरुआत

वडोदरा लेग की शुरुआत गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के साथ होगी। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर इस सीजन में उतर रही है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस खिताब को जीतने वाली दूसरी टीम है। गुजरात जायंट्स वडोदरा लेग की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2025 के फाइनल का री-मैच होगा।

1 फरवरी को लीग स्टेज खत्म होने के बाद, एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें हिस्सा लेंगी। टेबल टॉपर सीधे फाइनल में पहुंचेगी और 5 फरवरी एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ेगी।

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल (WPL 2026 Match List)

तारीख मुकाबला
9 जनवरी मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 जनवरी यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स
10 जनवरी मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
11 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
12 जनवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्स
13 जनवरी मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
14 जनवरी यूपी वॉरियर्स vs दिल्ली कैपिटल्स
15 जनवरी मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स
16 जनवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स
17 जनवरी यूपी वॉरियर्स vs मुंबई इंडियंस
17 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
19 जनवरी गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
22 जनवरी गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स
24 जनवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
27 जनवरी गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी यूपी वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 जनवरी गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस
1 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स
3 फरवरी एलिमिनेटर
5 फरवरी फाइनल

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z