क्रिकेट

MI vs RCB: कौन करेगा विजयी आगाज? स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI W vs RCB W: डब्ल्यूपीएल 2025 की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस सीजन का पहला टॉस आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता है। यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन।

उज्जवल सिन्हा

WPL 2026 1st Match, Mumbai Indians W vs Royal Challengers Bengaluru W: डब्ल्यूपीएल 2026 का आगाज काफी शानदार हुआ। महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर कहा कि वो पहले बॉलिंग करना चाहती हैं क्योंकि ओस इस वेन्यू पर बहुत बड़ा रोल निभाती है, खासकर दूसरे हाफ में। उन्होंने कहा कि हम शुरू में टाइट बॉलिंग करना चाहते हैं और अपोजिशन को रोकना चाहते हैं। लड़कियां बहुत अच्छे से घुल-मिल गई हैं। यह एक युवा ग्रुप है, विदेशी खिलाड़ी अच्छे से सेटल हो गए हैं, और माहौल बहुत मज़ेदार रहा है। सभी ने कड़ी मेहनत की है और हम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

टॉस हारने के बाद हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वे भी पहले बॉलिंग करना चाहती थीं क्योंकि बाद में ओस पड़ने वाली थी। उन्होंने बताया, “यह सीज़न का पहला मैच है, तो देखते हैं कि चीजें कैसी रहती हैं। यह बहुत अच्छा रहा है। हम पिछले 10 दिनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और सभी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। हमारी टीम काफी बैलेंस्ड है, लगभग वैसी ही जैसी पिछले तीन सीजन में थी, इसलिए हम मैच को लेकर कॉन्फिडेंट हैं।”

दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इस प्रकार है। मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही है। वहीं आरसीबी का नेतृत्व का स्मृति मंधाना कर रही है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

नट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सायका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?