- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pooja Vastrakar May Miss The First Few Matches For Rcb In Wpl 2026
WPL 2026 के शुरू होने से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर शुरुआती मैचों से हुईं बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pooja Vastrakar: भारतीय टीम की ऑलराउंडर और डब्ल्यूपीएल में इस बार आरसीबी की टीम में शामिल हुई पूजा वस्त्राकर शुरुआत के कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। वो पूरी तरह फिट नहीं हो सकी है।

पूजा वस्त्राकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Pooja Vastrakar Miss few Matches in WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज 9 जनवरी से होगी। इस सीजन का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और साल 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। पिछला सीजन आरसीबी के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था। हालांकि, सीजन शुरू होने से पहले ही आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है।
भारतीय टीम की ऑलराउंडर और डब्ल्यूपीएल में इस बार आरसीबी की टीम में शामिल हुई पूजा वस्त्राकर शुरुआत के कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। पूजा अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सकी है। पूजा अनफिट हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। आरसीबी की नजरें पहले मैच में जीत पर थी लेकिन मैच से पहले मुख्य खिलाड़ी का टीम के साथ न जुड़ना एक बड़ा झटका है।
पूजा की फिटनेस पर RCB के कोच ने क्या कहा?
पूजा वस्त्राकर की फिटनेस पर आरसीबी की हेड कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि उसके रिहैब में थोड़ी दिक्कत सामने आई है। उसे दिसंबर के तीसरे सप्ताह में डिस्चार्ज किया जाना था। वह अपने कंधे में लगी चोट के चलते वहां पर रिहैब के लिए गई थी। ठीक होने में उसे अभी कुछ और हफ्तों का समय लग सकता है। उसे हैमस्ट्रिंग की समस्या है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगी। जानकारी, के मुताबिक पूजा अगले सप्ताह के बाद टीम के साथ जुड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
यह भी पढ़ें: WPL 2026 का रंगारंग आगाज आज, कई स्टार्स करेंगे परफॉर्म; मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से
पूजा वस्त्रकार का करियर
पूजा वस्त्रकार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2026 के लिए हुई नीलामी में 85 लाख में खरीदा था। पूजा दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। वह भारतीय टीम की तरफ से 72 टी20 मैचों में 58 विकेट ले चुकी हैं। इंजरी की वजह से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रही हैं। पूर्व में पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं। एमआई के लिए 16 मैचों में वह 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट ले चुकी हैं।
पूजा वस्त्राकर एक प्रभावी गेंदबाज हैं। उनके जुड़ने से आरसीबी की गेंदबाजी निश्चित रूप से मजबूत हुई है। सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में उनका न होना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Pooja vastrakar may miss the first few matches for rcb in wpl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bada Mangal 2026: आज 2026 का छठा ‘बड़ा मंगल’, नज़रदोष से बचने के लिए आज ही कर लें ये काम
Jun 09, 2026 | 03:25 PMSunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ में दिखेगा 1947 का दर्दनाक इतिहास, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
Jun 09, 2026 | 03:24 PMपिछली कर्जमाफी से वंचित किसानों को भी मिलेगा पूरा लाभ; फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान
Jun 09, 2026 | 03:15 PMNCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका! बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
Jun 09, 2026 | 03:14 PMनागपुर: हिंगना टी-प्वाइंट पर हड़कंप, होंडा मैस्कॉट शोरूम आग की चपेट में; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद राहत
Jun 09, 2026 | 03:08 PMBedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए क्या करें? बस बेडरूम में कर लें वास्तु के ये उपाय, फिर देखिए कमाल
Jun 09, 2026 | 03:07 PMशिवचन्द्र राम के इस्तीफे से मचा आरजेडी में बवाल! मांझी ने साधा सीधा निशाना, तेज प्रताप ने दिया करारा जवाब
Jun 09, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














