चमारी अथापट्टू  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

महिला एशिया कप फाइनल से पहले चमारी अथापट्टू का भरोसा, बोलीं- श्रीलंका किसी भी टीम को हरा सकता है

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 फाइनल में भारत से भिड़ंत से पहले श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा कि उनकी टीम में भारत को हराने का पूरा दम है।

सृष्टि मौर्य

Chamari Athapaththu 's Confident Statement: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने अपनी टीम पर भरोसा जताया है।

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में दबाव की स्थिति से निकलकर जीत हासिल करने के बाद अथापट्टू ने कहा कि उनकी टीम में इतनी गहराई और धैर्य है कि वो किसी भी टीम को हरा सकती है।

क्या बोलीं श्रीलंकाई कप्तान?

अथापट्टू ने कहा कि हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डी सिल्वा और कविशा दिलहारी जैसी खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

चमारी अथापट्टू ने टीम के युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम की ताकत उन खिलाड़ियों में है, जो मैच की स्थिति के हिसाब से जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

अपनानी होगी सही रणनीति

चमारी अथापट्टू ने कहा कि अगर टीम फाइनल में अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करती है, तो वो किसी भी विरोधी को हरा सकती है। हालांकि, उन्होंने क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत भी बताई और कहा कि सेमीफाइनल में टीम ने कुछ कैच छोड़े थे।

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य था। टीम ने सिर्फ 33 रन तक 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

श्रीलंका टीम की शानदार बल्लेबाजी

हर्षिता ने 36 और कविशा ने 33 रन बनाए। इसके बाद निलाक्षी डी सिल्वा ने नाबाद 18 और कुशानी नुथ्यनागा ने नाबाद 10 रन बनाकर श्रीलंका को 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन तक पहुंचाया। श्रीलंका ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के बाद श्रीलंका के सामने अब भारत की चुनौती है।

दोनों टीमों के बीच महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की पिछली बड़ी भिड़ंत 2024 के एशिया कप फाइनल में हुई थी। उस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने और श्रीलंका के पास अपना खिताब बचाने का मौका होगा।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर