Women's Asia Cup 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर महिला एशिया कप फाइनल में बनाई जगह, भारत से होगा मुकाबला

Sri Lanka vs Pakistan: महिला एशिया कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां 13 सितंबर को मुकाबला भारत से होगा।
Sri Lanka defeats Pakistan to secure a spot in the Women's Asia Cup final; will face India.
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sri Lanka Beat Pakistan Women's Asia Cup Semi Final: श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने 8 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सुगंधिका कुमारी ने दूसरे ओवर में विकेट लेकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।

चमारी अटापट्टू की शानदार गेंदबाजी

इसके बाद शवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने पारी संभालने की कोशिश की। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने जुल्फिकार को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने आयशा जफर को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया।

चामुडी प्रभोधा ने सदफ शम्स और बाद में गुल फिरोजा को आउट कर पाकिस्तान की पारी पर दबाव बढ़ा दिया। फिर कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला और फिरोजा के साथ मिलकर 40 रन की साझेदारी की।

फातिमा सना की दमदार बल्लेबाजी

फिरोजा 32 गेंदों पर आउट हुईं, लेकिन फातिमा सना ने तेजी से रन बनाते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में 130/5 के स्कोर तक पहुंचाया। वो 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी आसान नहीं रही। फातिमा सना ने पहले ही ओवर में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को आउट किया।

अगली ही गेंद पर उन्होंने संजना कविंदी को भी पवेलियन भेज दिया। इमेशा दुलानी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन सादिया यूसुफ ने छठे ओवर में हसिनी परेरा को आउट कर दिया। इसके बाद उम्म-ए-हानी ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया।

Sri Lanka defeats Pakistan to secure a spot in the Women's Asia Cup final; will face India.
Asian Games 2026 से पहले भारतीय एथलीटों की तैयारी की परीक्षा, अविनाश साबले ने जीती रेस

रविवार को होगी खिताबी जंग

पाकिस्तान की टीम मुकाबले में वापसी करती दिख रही थी, लेकिन हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने 67 रन की अहम साझेदारी कर श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की और जरूरी मौकों पर बाउंड्री लगाईं। इसके बाद फातिमा सना ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदें फिर जगा दीं।

हालांकि निलाक्षी डी सिल्वा और कौशानी नुथ्यनागा ने दबाव में धैर्य बनाए रखा और श्रीलंका को 8 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अब रविवार, 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत से भिड़ेगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम अब अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com