हरमनप्रीत कौर और एलिसा हीली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND W vs AUS W: क्यों दोनों टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहना ब्लैक बैंड, वजह भावुक करने वाली

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

संजय सिंह बिष्ट

Women's World Cup 2025 Semi Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बताया कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। लेकिन इस मैच में एक खास और भावुक करने वाला नज़ारा देखने को मिला। दोनों टीमें ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरीं।

क्यों ब्लैक बैंड पहनकर खेल रही हैं दोनों टीमें?

सेमीफाइनल मैच की शुरुआत से पहले जब दोनों टीमों की खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आईं, तो सबकी नजर उनके हाथों में बंधे ब्लैक बैंड पर ठहर गई। दरअसल, इन बैंड्स के पीछे एक दर्दनाक कहानी जुड़ी है। आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बताया गया कि यह श्रद्धांजलि 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन के लिए दी जा रही है। बेन को कुछ दिन पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान साइड आर्म गेंदबाजी करते हुए गर्दन पर चोट लग गई थी। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे, लेकिन 30 अक्टूबर की सुबह उनका निधन हो गया।

बेन की मौत ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। यह दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने एक क्रिकेटर को ऐसे हादसे में खोया है। इससे पहले साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल बल्लेबाज फिल ह्यूज की भी बाउंसर लगने के बाद मैदान पर ही मौत हो गई थी। आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेन ऑस्टिन के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है, जबकि भारतीय टीम ने भी इस दुखद पल में सम्मान जताते हुए ब्लैक बैंड पहनने का फैसला किया। इस पहल ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इमोशनल कर दिया है।

मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवरों में 1 विकेट पर 115 रन बना लिए थे। फीबी लिचफील्ड बेहतरीन फॉर्म में नजर आईं। उन्होंने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली।  जबकि एलिस पेरी 44 रन बनाकर उनका साथ दे रही थीं। कप्तान एलिसा हीली केवल 5 रन बनाकर आउट हुईं और उन्हें भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पवेलियन भेजा।

भारतीय गेंदबाज इस बड़े मुकाबले में फिलहाल प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह इस मैच में शेफाली वर्मा को मौका दिया गया है, जबकि विकेटकीपर ऋचा घोष ने चोट से उबरकर टीम में वापसी की है।

फैंस को पूरी मैच की उम्मीद

नवी मुंबई में मौसम थोड़ा खराब बताया जा रहा है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश से खेल प्रभावित न हो और मुकाबला पूरा हो। रिजर्व डे जरूर रखा गया है, फिर भी दर्शकों की ख्वाहिश है कि मैदान पर आज एक रोमांचक और फुल ओवरों वाला सेमीफाइनल देखने को मिले। यह मैच न सिर्फ फाइनल का रास्ता तय करेगा, बल्कि खेल के मैदान पर एकता और मानवीय संवेदना का भी प्रतीक बन गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें