समीर मन्हास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: कौन है समीर मिन्हास? जिसकी 172 रन की पारी..भारत पर पड़ी भारी, खिताबी जीत का सपना चकनाचूर

Who is Sameer Manhas: एसीसी अंडर-19 के फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया। इस मैच में पाकिस्तान के लिए बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

PAK U19 Team Beat IND U19 in ACC Final 2025: एसीसी अंडर-19 कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने 2025 का अंडर-19 एशिया कप अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की इस जीत में उनके बल्लेबाज समीर मिन्हास ने निर्णायक भूमिका निभाई।

समीर मिन्हास ने खेली 172 रन की शतकीय पारी

समीर मिन्हास ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और केवल 71 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। यह अंडर-19 एशिया कप 2025 का दूसरा सबसे तेज शतक है। टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। समीर ने कुल 113 गेंदों में 172 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनके अलावा अहमद हुसैन ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया और 72 गेंदों में 56 रन बनाए।

कौन हैं समीर मिन्हास?

समीर मिन्हास का जन्म 2 दिसंबर 2006 को मुल्तान में हुआ। बचपन से ही उनका रुझान क्रिकेट की तरफ था। वह बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ सक्षम गेंदबाजी भी करते हैं। समीर का बड़ा भाई अराफात मिन्हास पाकिस्तानी नेशनल टीम के लिए खेल चुके हैं और चार टी20 इंटरनेशनल मैच में हिस्सा ले चुके हैं। परिवारिक क्रिकेटी पृष्ठभूमि ने समीर को इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है और उन्होंने टूर्नामेंट में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

भारत की गेंदबाज और बल्लेबाजी दोनों रही खराब

इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने 347 रन लुटा डाले। भारत की तरफ से किशन कुमार सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 10 की इकोनॉमी के साथ 50 रन दिए। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 83 रन दिए। भारत के लिए हेनिल पटेल और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कनिष्क चौहान को 1 विकेट मिला।

इस मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इस मैच में आरोन जॉर्ज का बल्ला भी शांत रहा। उन्होंने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 36 रन दीपेश देवेंद्रन ने बनाए।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना