भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ सीरीज से पहले भारत को मिला बड़ा फायदा, कीवी टीम परेशान, जानिए क्या है कारण?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें दो मैच बाकी हैं। आखिरी टेस्ट 18–22 दिसंबर होगा। भारत दौरे से न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।

संजय सिंह बिष्ट

India vs New Zealnad Series: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वर्तमान समय में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा, जिससे दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी पर रही। दूसरा टेस्ट मैच 10 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट मैच 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इस टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आएगी, जहां उन्हें वाइट बॉल सीरीज खेलनी है। यह दौरा टी20 वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड सीरीज से भारत को फायदा

भारतीय दौरे से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तीन मुख्य खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इनमें वनडे और टी20 फॉर्मेट के कप्तान मिचेल सैंटनर भी शामिल हैं। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दाएं पैर में चोट लगी। वहीं नाथन स्मिथ को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है। दोनों खिलाड़ियों की चोट कितने समय तक बनी रहेगी, यह अभी साफ नहीं है। मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ा है। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति को देखते हुए न्यूजीलैंड ने टेस्ट टीम में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया है। टीम का मानना है कि इन चोटों से खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकेंगे।

भारत दौरे से पहले कीवी टीम की चिंता

न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद टी20 सीरीज आयोजित होगी। यह टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले की तैयारी के लिए अहम मानी जा रही है।

न्यूजीलैंड की टीम उम्मीद कर रही है कि तीनों चोटिल खिलाड़ी टी20 सीरीज से पहले फिट हो जाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो ये खिलाड़ी वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं। टीम की रणनीति और तैयारी पर इन चोटों का असर पड़ सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय सरजमीं पर होने वाली यह सीरीज कीवी टीम के लिए टेस्ट और रियल मैच फॉर्म बनाए रखने का अवसर है। टीम को उम्मीद है कि चोटिल खिलाड़ी जल्दी ठीक हों और टूर्नामेंट में मजबूत टीम के रूप में उतर सकें। इससे साफ है कि न्यूजीलैंड के लिए भारतीय दौरा सिर्फ मुकाबले का नहीं, बल्कि चोटों से उबरकर फॉर्म और रणनीति बनाने का भी महत्वपूर्ण समय है। टीम प्रबंधन इन खिलाड़ियों के रिकवरी प्रोग्राम पर खास ध्यान दे रहा है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो