वेस्टइंडीज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, शाई होप को मिली कमान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका

West Indies Team: टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम में एविन लुईस को जगह नहीं मिली है।

उज्जवल सिन्हा

West Indies Team In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा कर दी गई है। शाई होप की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार, 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए आगामी 20 टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। वेस्टइंडीज की टीम में कई अनुभवी और स्टार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जेसन होल्डर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे नाम टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, टीम चयन में सबसे चौंकाने वाला फैसला पूर्व मुंबई इंडियंस के ओपनर एविन लुईस को बाहर रखना रहा।

34 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुईस ने हाल ही में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मुकाबलों में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल सकी।इसके अलावा, महान विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन और धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पहले ही T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसी कारण दोनों खिलाड़ियों को चयन के लिए विचार नहीं किया गया।

क्विंटन सैम्पसन की वर्ल्ड कप टीम में हुई एंट्री

टीम में एक सरप्राइज चयन के रूप में युवा बल्लेबाज क्विंटन सैम्पसन को शामिल किया गया है। 25 वर्षीय गुयाना के इस खिलाड़ी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। हालांकि तीन मैचों में वह केवल 35 रन ही बना सके, फिर भी चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज का शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्ट इंडीज को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल से होगा। कैरेबियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कोलकाता में स्कॉटलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद वेस्ट इंडीज 11 फरवरी को मुंबई में अपने ग्रुप के दूसरे मुकाबले में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगी। वेस्ट इंडीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप चरण का आखिरी मैच टीम 19 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इटली के खिलाफ खेलेगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?