वेस्टइंडीज टीम (फोटो-आईएएनएस) 
क्रिकेट

WI vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, कप्तान शाई होप को नहीं मिली जगह

West Indies: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। यूएई में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए ब्रेंडन किंग को कप्तान बनाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

West Indies Announce 16-Man Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब महज कुछ दिनों का समय ही रह गया है। ऐसे में सभी टीमों इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

यूएई में खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टी20 सीरीज के लिए ब्रेंडन किंग को कप्तान नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान शाई होप को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। ब्रेंडन किंग इससे पहले भी कुछ मौकों पर कप्तानी कर चुके हैं।

SA20 के कारण नहीं मिली टीम में जगह

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप फिलहाल साउथ अफ्रीका में चल रही एसए20 लीग में खेल रहे हैं। उनके अलावा रोस्टन चेज और अकीन हुसैन भी इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। शमर जोसेफ और एविन लुईस ने इंजरी से उबरने के बाद टीम में फिर से जगह बना ली है। अल्जारी जोसेफ को फिट होने के लिए अतिरिक्त समय देने के लिए एहतियात के तौर पर स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। क्वेंटिन सैम्पसन को पहली बार टीम में जगह मिली है। वह रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे, जिन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के हिस्से के तौर पर जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के साथ सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

डैरेन सैमी ने क्या कहा?

हेड कोच डैरेन सैमी ने बताया कि यह सीरीज न सिर्फ आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले तैयारी के लिए बेहतरीन मौका है, बल्कि लंबे समय के बाद वापस आए खिलाड़ियों को भी अभ्यास का अच्छा अवसर उपलब्ध कराएगी। सैमी ने कहा, "सबकॉन्टिनेंटल कंडीशन में प्रतियोगी मैच खेलने का मौका बहुत अच्छा है। टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज हमारी तैयारियों को पुख्ता करेगी। यह उन खिलाड़ियों का आकलन करने के लिए भी एक कीमती प्लेटफॉर्म देती, जो 2025 के आखिर में काफी समय तक नहीं खेल पाए।"

19 से 22 जनवरी तक होगा मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 19 से 22 जनवरी तक दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। टीम 14 जनवरी को रवाना होगी और 16 जनवरी को यूएई पहुंचेगी। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान टी20 फॉर्मेट की रोचक टीमें हैं। दोनों 8 बार आमने-सामने हुई हैं। 5 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच अफगानिस्तान ने जीते हैं।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथांजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?