रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में दिखेंगे विराट-रोहित! रिपोर्ट्स में सामने आई ये बात

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के लिए बीसीसीआई रोहित शर्मा और विराट कोहली को आमंत्रित कर सकता है। खबर है कि ये दोनों इस वक्त इंग्लैंड में मौजूद हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त एजबेस्टन में पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। बीते कुछ सालों में ये पहली बार है, जब टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना किसी विदेशी दौरे में है। ऐसे में रो-को फैंस अपने स्टार्स को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब उनके लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ऐसे में खबर आ रही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टेस्ट के दौरान स्टेडियम में दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि ये दोनों खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड में मौजूद हैं। यदि ऐसा होता है तो लीड्स में इन दोनों की मौजूदगी मुकाबले के रोमांच को बढ़ा देगी।

विराट और रोहित के बारे में सामने आ रही रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तीसरे टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई लॉर्ड्स में आने के लिए निमंत्रित करेगा। अगर ये रिपोर्ट सच साबित हुई तो वहां पर RO-KO फैंस की मौजूदगी बढ़ जाएगी। इस वक्त शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले ये जिम्मेदारी रोहित शर्मा निभाते थे। लेकिन उन्होंने मई में टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया। उनके ठीक तीन दिन के बाद 12 मई 2025 को विराट ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

विराट-रोहित का टेस्ट करियर

रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में टीम इंडिया ने बड़े-बड़े मुकाबले अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4301 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 फिफ्टी हैं।

यदि बात करें विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में जानदार खिलाड़ी साबित रहे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 123 मुकाबले खेलकर 9230 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 30 शतक और 7 दोहरे शतक अपने नाम किए। अगर वो चाहते तो टेस्ट फॉर्मेट में 10000 रन पूरे कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अचानक से टेस्ट को अलविदा कह दिया था।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z