विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र बलों के लिए विराट कोहली ने किया भावुक पोस्ट, हम मुस्कुराते हैं क्योंकि...

Virat Kohli's Post For Armed Forces Goes Viral: विराट कोहली ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बल के लिए एक खास संदेश दिया।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli honoured the Armed Forces on Instagram: भारत आज आजादी का 79वां वर्षगांठ मना रहा है। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में एक भावुक और गर्व से भरा संदेश साझा किया। कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज हम आज़ादी में मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अडिग साहस के साथ डटकर देश की रक्षा की। इस खुशियों भरे स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने हीरोज़ की कुर्बानियों को सलाम और सम्मान देते हैं। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद।"कोहली का यह ट्रिब्यूट देशभर में फैंस के दिल को छू गया और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। उनके इस संदेश में देशभक्ति और कृतज्ञता की भावना झलकती है, जिसे लाखों लोगों ने सराहा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी विराट कोहली वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली भारतीय टीम के साथ खेलते दिखेंगे। यह सीरीज अक्टूबर में खेला जाएगा। उसके लिए विराट कोहली ने तैयारी भी शुरू कर दी है। विराट इन दिनों में लंदन में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने एक शानदार ऐक्शन फोटो पोस्ट की, जिसमें वह मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और पीछे भीड़ तिरंगा लहराते हुए उनका उत्साह बढ़ा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

पूर्व भारतीय कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले ने 401 मैचों में 953 विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देश के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने भई सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया।  उन्होंने लिखा कि यह उस आज़ादी का जश्न मनाने और उससे जुड़ी ज़िम्मेदारियों पर विचार करने का दिन है जो हमने हासिल की है। उन सभी का आभारी हूँ जिन्होंने यह रास्ता बनाया। सभी को गौरवपूर्ण और शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा

सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। हर साल की तरह यह समारोह भव्य था, लेकिन इस बार एक खास और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला, जब फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा ने प्रधानमंत्री को सलामी समारोह में सहयोग प्रदान किया। यह दृश्य देशभर में प्रेरणा और गर्व का विषय बन गया। भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से पुष्प वर्षा की। एक हेलिकॉप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज, जबकि दूसरे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लहराया। इन हेलिकॉप्टरों को विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल द्वारा उड़ाया गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा