-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci To Announce India Asia Cup 2025 Squad On This Date
एशिया कप के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या या गिल कौन बनेगा कप्तान?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCCI Set To Announce India's Asia Cup 2025 Squad: बीसीसीआई जल्द ही एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। इस दौरान मीटिंग में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे।

भारतीय टीम -फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Set To Announce India’s Asia Cup 2025 Squad: बीसीसीआई जल्द ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने वाली है। ऐसी खबरें आ रही है कि एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार, 19 अगस्त को किया जाएगा। टीम फाइनल होने के बाद अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार टीम चयन के दौरान सूर्यकुमार यादव मौजूद रहेंगे। सूर्या इस बैठक के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मुंबई आएंगे। बैठक में टीम फाइनल करने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह एक महत्वपूर्ण टीम चयन होने वाला है। इस टीम में अधिकतर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली है।
19 अगस्त को मुंबई में होगी बैठक
रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि एशिया कप के लिए टीम का चयन 19 अगस्त को मुंबई में किया जाएगा। चयन समिति की बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप ‘ए’ में है और 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
एशिया कप टीम के लिए होंगे कुछ महत्वपूर्ण सवाल
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की चयन बैठक से पहले कई अहम मुद्दे चर्चा में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या टेस्ट और वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टी20 टीम में मौका मिलेगा?
टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और वनडे में नंबर 4 पर शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर के नामों पर चर्चा हो सकती है। इन खिलाड़ियों ने दूसरे फॉर्मैट्स में अच्छा खेल दिखाया है और अब चयनकर्ता यह तय करेंगे कि क्या ये T20 टीम में भी फिट बैठते हैं।
यह भी पढ़ें: एशिया कप में ऐसा है भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड, T20 फॉर्मेट में भी INDIA का दबदबा
सूत्रों के अनुसार शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन अगर ऐसा होता है, तो इससे मौजूदा उप-कप्तान अक्षर पटेल की स्थिति पर असर पड़ सकता है। अक्षर ने पिछली घरेलू सीरीज़ में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के डिप्टी के रूप में भूमिका निभाई थी।यदि अक्षर को उप-कप्तान बरकरार रखा जाता है, तो यह संकेत होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य में सूर्यकुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहा है। दूसरी ओर हार्दिक पंड्या भी इस रेस में हो सकते हैं, खासकर अगर वह फिट और फॉर्म में हों। वहीं जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
Bcci to announce india asia cup 2025 squad on this date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














