विराट कोहली और गौतम गंभीर (सौजन्यः BCCI एक्स)  
क्रिकेट

गंभीर पढ़ते थे 'हनुमान चालीसा' तो कोहली ने किया था 'शिव' का जाप... ऐसे की थी दोनों ने गेंदबाजों की धूलाई

गंभीर ने बताया कि जब वह पंद्रह साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा' पढी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट शतक लगाये थे और बल्लेबाजी के दौरान वह ‘ओम नम: शिवाय' जाप कर रहे थे।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर ने बीसीसीआई टीवी के लिए एक-दूसरे में बातचीत की। दोनों दिग्गजों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ने कई तरह के किस्से भी एक दूसरे के साथ शेयर किए। जिसमें से एक किस्सा ये है कि मुकाबले के समय एक ने हनुमान चालिसा तो दूसरे नें भोलेनाथ को किया था याद।

गंभीर ने बताया कि जब वह पंद्रह साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा' पढी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट शतक लगाये थे और बल्लेबाजी के दौरान वह ‘ ओम नम: शिवाय' जाप कर रहे थे।

बीसीसीआई टीवी पॉडकास्ट पर कोहली ने गंभीर से पूछा, ‘‘भारत आस्ट्रेलिया श्रृंखला पर बात करते हैं। सबसे खास हमारी धरती पर बनाया गया दोहरा शतक होगा। मैं जानना चाहता हूं कि उस समय दिमाग में क्या चल रहा था। इतने स्थिर और संयमित होकर कैसे खेला।''

गंभीर ने इस पर कहा, ‘‘मेरे बारे में बात करने की बजाय मुझे याद है कि आस्ट्रेलिया में जब तुमने बंपर श्रृंखला खेली थी। जहां तुमने बेशुमार रन बनाये और तुमने मुझे बताया कि तुम हर गेंद से पहले ओम नम: शिवाय बोल रहे थे।इससे तुम्हें मदद मिली।''

गंभीर ने 10 घंटे 43 मिनट तक चली पारी में 136 रन बनाकर भारत को पारी की हार से बचाया था। गंभीर ने कहा, ‘‘नेपियर में ढाई दिन तक चली पारी के दौरान मैने एक ही काम किया कि हनुमान चालीसा पढ़ता रहा। तुमने ओम नम: शिवाय जपा तो मैने हनुमान चालीसा पढी। इससे काफी मदद मिली। अपने कैरियर में ऐसे मौके कम आते हैं और वह अलौकिक अहसास है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा