विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रांची से रायपुर तक कोहली का 'विराट शो', ठोका लगातार दूसरा शतक, अफ्रीकी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

Virat Kohli: रांची के बाद रायपुर में भी विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जमाया। उनके बल्ले के सामने प्रोटियाज की गेंदबाजी पूरी तरह फेल रही।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli Century: ‘तूफान में भी झुके नहीं हम, हवा को सीध में रहने की हिदायत दो’। अनुराग भारद्वाज की ये पंक्तियां विराट कोहली पर अब फिट बैठती हैं। रांची में धमाल मचाने के बाद कोहली ने रायपुर में भी अपने बल्ले से कहर बरपाया। रोहित शर्मा जल्दी आउट हुए तो विराट क्रीज पर आए और अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को चुनौती देते हुए केवल 90 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का 84वां शतक पूरा किया। उनके इस शतक के बाद फैंस

रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत ही सिक्स के साथ की और इसके बाद चौके-छक्कों की बारिश कर दी। फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अपने अंदाज में बदलाव किया और साउथ अफ्रीका के बॉलिंग अटैक को ध्वस्त कर दिया। कोहली ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक सिर्फ 90 गेंदों में पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स लगाए। इसके अलावा कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 194 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी बनाई।

रांची में भी ठोका था शतक

पहले वनडे में रांची की पिच पर विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी जड़ी और 120 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। इस शतक के साथ कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और 52वां वनडे शतक जमाकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

गायकवाड़ ने भी खेली शतकीय पारी

इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार पारी खेली। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज ने सिर्फ 83 गेंदों में 105 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए। यह पारी उनके वनडे करियर का पहला शतक रही। गायकवाड़ की आक्रामक पारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और कोहली के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की।

इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के शतक ने टीम इंडिया की पारी को शानदार बनाया और साउथ अफ्रीका के सामने भारी दबाव बना दिया। कोहली और गायकवाड़ की इन पारीयों ने यह दिखा दिया कि टीम इंडिया के पास बड़े मुकाबलों में भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट