कगिसो रबाडा और विराट कोहली (Photo- Google Gemini) 
क्रिकेट

अहमदाबाद में दिखा रबाडा और कोहली के बीच संघर्ष, लगातार पांच चौके खाने के बाद गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला

GT vs RCB: 13 गेंदों में 28 रन बनाने से पहले विराट कोहली ने कागिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़े, जबकि छठी गेंद पर उनका शॉट गेंदबाज के पैर से रुक गया।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli vs Kagiso Rabada: दुनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फॉर्मेट चाहे कोई भी हो, उनका जलवा बरकरार रहता है। आईपीएल 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका आक्रामक रूप देखने को मिला। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से साफ कर दिया कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं।

रबाडा के ओवर में बरसाए चौके

मैच के दूसरे ही ओवर में कोहली ने कगिसो रबाडा को निशाने पर लिया। उन्होंने रबाडा की लगातार पांच गेंदों पर पांच चौके जड़ दिए, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे। इस तूफानी शुरुआत ने गुजरात टाइटंस को यह अहसास करा दिया कि टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का उनका फैसला भारी पड़ सकता है। कोहली की टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन शानदार रहा, जिसने गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

रबाडा ने लिया बदला

हालांकि क्रिकेट का खेल पल-पल बदलता है। अगले ही ओवर में रबाडा ने अपनी रणनीति बदली और कोहली को आउट कर अपना बदला पूरा किया। उन्होंने अपनी लेंथ में बदलाव करते हुए कोहली को कैच आउट करवाया। कोहली 13 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन अपनी छोटी पारी में भी उन्होंने मैच का माहौल पूरी तरह बदल दिया।

शुभमन गिल ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 11वें ओवर में 96 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी है। इस वक्त क्रीज पर देवदत्त पाडिक्कल और रोमारियो शेफर्ड हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोर बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाजीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेडलवुड।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल