विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी दिया टीम इंडिया को झटका, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Virat Kohli Retire From Test Cricket: रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। लेकिन, रोहित शर्मा के संन्यास के ऐलान के बाद भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर टीम इंडिया को बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि वह वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। अभी शुरुआती सूचनाओं के अनुसार यह जानकारी मिल रही है कि वह इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नहीं होंगे।

अब क्या करेगा BCCI?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद अब टीम इंडिया के सामने ये बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है कि इन दोनों दिग्गजों की जगह कौन टीम में लेगा। साथ ही बीसीसीआई को अब रोहित शर्मा के विकल्प के साथ-साथ विराट कोहली का भी विकल्प ढूंढना पड़ेगा।

14 साल खेला टेस्ट

विराट कोहली रिटायर होते ही उनके 14 साल के शानदार टेस्ट करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने 123 टेस्ट में 46.85 की औसत से 30 शतकों के साथ 9,230 रन बनाए हैं। वह भारत के अब तक के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं, जिन्होंने आर्मबैंड के साथ 68 में से 40 टेस्टों में जीत दिलायी है। Virat Kohli Networth: रनों में ही नहीं कमाई में भी अव्वल, जानिए कैसे 1000 करोड़ से भी ज्यादा के बन गए मालिक

ऐसा रहा उतार-चढ़ाव वाला करियर

2016-2019 के दौरान, विराट ने सबसे लंबे प्रारूप के इतिहास में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में दिखे। 43 टेस्ट में 66.79 की औसत से 4,208 रन के साथ, उन्होंने 69 पारियों में 16 शतक और 10 अर्द्धशतक भी बनाए। हालांकि, 2020 का दशक सुपरस्टार बल्लेबाज के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है, उन्होंने 39 टेस्ट मैचों में 30.72 की औसत से सिर्फ 2,028 रन बनाए हैं, जिसमें 69 पारियों में सिर्फ तीन शतक और 9 अर्द्धशतक शामिल रहे। इसके बाद अगर उनको देखा जाए तो आंकड़ों के हिसाब से 2023 उनके लिए बेहतर रहा। इस दौरान उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 55.91 की औसत से 671 रन बनाए, जिसमें 12 पारियों में दो शतक और दो अर्द्धशतक शामिल रहे। एक पोस्ट और 9,230 रन पर टेस्ट क्रिकेट से आउट हुए कोहली, अपने ‘विराट’ करियर में किये कई बड़े कारनामे

रोहित शर्मा भी ले चुके हैं संन्यास

आपको बता दें कि इसके पहले रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था और उसके बाद से ही इंग्लैंड दौरे के लिए नए कप्तान की खोज शुरू हो गई थी। इसके अलावा टेस्ट कप्तानी के बड़े विकल्प के रूप में माने जा रहे जसप्रीत बुमराह ने भी वर्कलोड के चलते इंग्लैंड जाने से मना कर दिया है। इसलिए भारतीय क्रिकेट टीम को अब नए कप्तान की ओर जाना है, जिसके लिए पिछले कुछ दिनों से मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर जुटे हुए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें