विराट कोहली और सरफराज खान (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स) 
क्रिकेट

10 साल बाद टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी, 2014 में इन दो बल्लेबाजों ने किया था कारनामा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत की दूसरी पारी में कोहली 70 रन पर आउट हुए। हालांकि उन्होंने सरफराज के साथ मिलकर 10 साल बाद तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरे दिन के खेल में विराट कोहली और सरफराज खान ने भारत की पारी संभाली। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जो तीसरे विकेट के लिए 10 साल बाद आई है।

दरअसल, भारत की दूसरी पारी जारी है। जहां तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने 70 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। हालांकि यह विकेट गिरने से पहले तक सरफराज खान और कोहली ने 10 साल बाद तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

10 साल बाद तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी

कोहली और सरफराज से पहले 2014 में तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी शिखर धवन और विराट कोहली के बीच ऑकलैंड में हुई थी। उस समय दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 126 रन बनाए थे। जबकि कोहली और सरफराज के बीच 163 गेंद में 136 रन की साझेदारी हुई है।

टीम इंडिया की स्थिति

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली 102 गेंद पर 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट गंवाना भारतीय टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। क्योंकि टीम इंडिया को साझेदारी की जरूरत थी, जो सरफराज और कोहली के बीच पनपती दिखाई दे रही थी, लेकिन अब यह टूट गई है। ऐसे में अब चौथे दिन का खेल भारत की स्थिति को बेहतर तरीके से समझा पाएगा।

कोहली के 9000 रन

ज्ञात हो कि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुए 2024 का पहला अर्धशतक जड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

भारत अभी भी 125 रन पीछे

बता दें कि सरफराज खान (नाबाद 70) और विराट कोहली (70) के बीच शानदार साझेदारी की वजह से यह कहा जा सकता है कि भारत ने वापसी की है। हालांकि अभी भी भारत कीवी टीम से 125 रन पीछे है। 49 ओवर के बाद भारत तीन विकेट गंवाकर 231 रन बना चुका है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग