IND vs NZ: विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन बनाते ही यह कारनामा किया।
विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
विराट कोहली (फोटो-बीसीसीआई)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन बनाते ही यह कारनामा किया। पहली पारी में विराट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर खेलते हुए 15 गेंदों पर पहला रन बनाया। जबकि 70 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया।

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे खिलाड़ी बने। उसके आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही है। विराट कोहली ने 197 पारी में 9000 रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने 15921 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम

सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ ने बनाए। उन्होंने 163 मैचों में 13265 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले 10 हजार से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान सुनील गावस्कर ने हासिल किया था। सुनील गावस्कर ने 125 मैच में 10122 रन बनाएं थे।

वह टेस्ट क्रिकेट में 9000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के 18वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद आज उनके बल्ले से अर्धशतक निकला है।

विराट कोहली का करियर

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अब तक 116 टेस्ट मैच खेलते हुए 9000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जिसमें 29 शतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से सात दोहरे शतक भी निकले है। उनका बेस्ट स्कोर 254 का रहा है। इस मैच में विराट कोहली 70 रन बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com