आखिरकार किंग कोहली के बल्ले से निकली 2024 की पहली टेस्ट फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फार्म में लौटे विराट

भारत के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली इस साल टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म में दिखाई दिए। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 2024 का पहला अर्धशतक जड़ दिया है।
: मैच से पहले ही 150 ओवर खेल जाते हैं विराट कोहली
विराट कोहली (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहे। इस मुकाबले में भारतीय टीम बैकफुट पर दिखाई दे रही है। हालांकि विराट कोहली और सरफराज मोर्चा संभाले हुए है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली के बल्ले से 2024 का यह पहला अर्धशतक है।

भारत के स्टार बल्लेबाजी विराट कोहली इस साल टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म में दिखाई दिए। लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 2024 का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 31वीं फिफ्टी है। इतना ही नहीं वह भारत की पारी को संभालकर खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह यह कारनामा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ही 9000 रन बनाने में कामयाब हो पाए थे। विराट कोहली ने 197 पारी में 9000 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए हैं।

ज्ञात हो कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले कोहली का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेट है।

बता दें कि भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट गंवा दिया है। न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर 356 रन की बढ़त हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए अब यह मुकाबला जीतना काफी मुश्किल नजर आ रहा है, हालांकि भारतीय टीम मैच पलट देने का भी दम रखती है। फिलहाल सरफराज खान और विराट कोहली मोर्चा संभाले हुए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com