विजय हजारे ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

VHT 2025-26 की शुरुआत कल से, जानें कैसा रहा है टूर्नामेंट का इतिहास; किस टीम का रहा है दबदबा

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत कल 24 दिसंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Vijay Hazare Trophy History & Winners: बीसीसीआई द्वारा 24 दिसंबर से आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें 32 टीमें एलीट ग्रुप में शामिल है। वहीं 6 टीमें प्लेट ग्रुप में शामिल है। टूर्नामेंट में राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस वजह से टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होता है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट का यह सबसे प्रतिष्ठित खिताब है। इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की टीम इंडिया में चयन की संभावना बनती है।

विजय हजारे ट्रॉफी का नाम पहले रणजी वनडे कप था। इसकी शुरुआत 1983-84 में की गई थी। तब से यह टूर्नामेंट 2006-07 तक जोनल स्तर पर खेला जाता था। हालांकि, 2008 में इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर विजय हजारे ट्रॉफी कर दिया गया। विजय हजारे ने भारत को अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट जीत दिलाई थी। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का नाम उनके नाम पर रखा।

2008 से हुई विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत

2008 में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के नाम इस टूर्नामेंट को खेला गया। जिसमें राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें ने हिस्सा लिया और इस टूर्नामेंट को काफी रोमांचक बना दिया। 2008 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे सफल टीम कर्नाटक की रही है। इस सीजन में भी कर्नाटक की मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी।

कर्नाटक ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब

पिछले 18 सीजन में कर्नाटक की टीम ने 5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। कर्नाटक के अलावा तमिलनाडु 3 बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। वहीं सौराष्ट्र और मुंबई ने 2-2 बार खिताब अपने नाम किया है। झारखंड, बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल और हरियाणा की टीमों ने भी 1-1 बार खिताब जीता है। मौजूदा चैंपियन कर्नाटक है।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेले जाएंगे कुल 135 मैच

विजय हजारे ट्रॉफी में इस सीजन कुल 135 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन कल 24 दिसंबर से होगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। 50 ओवरों की खेल में इस बार कई बड़े चेहरे इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे। विजय हजारे में एलीट टीमों को लीग राउंड में 7 मैच खेलने होंगे। उसके बाद सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। उसके बाद नॉकआउट राउंड शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सभी ग्रुप

ग्रुप A ग्रुप B ग्रुप C ग्रुप D
राजस्थान बंगाल मुंबई दिल्ली
मध्य प्रदेश बड़ौदा पंजाब हरियाणा
कर्नाटक उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र सौराष्ट्र
तमिलनाडु हैदराबाद हिमाचल प्रदेश गुजरात
झारखंड विदर्भ गोवा सर्विसेज
केरल असम छत्तीसगढ़ ओडिशा
त्रिपुरा जम्मू और कश्मीर सिक्किम रेलवे
पुडुचेरी चंडीगढ़ उत्तराखंड आंध्र प्रदेश

टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी। 32 टीमों को एलीट ग्रुप में रखा गया है, जबकि 6 टीमें प्लेट ग्रुप में हैं। एलीट ग्रुप की टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में कर्नाटक, झारखंड, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु हैं। ग्रुप-बी में विदर्भ, हैदराबाद, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, बंगाल, असम और चंडीगढ़ हैं। ग्रुप सी में महाराष्ट्र, पंजाब, मुंबई, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोआ, छत्तीसगढ़ और सिक्किम हैं। ग्रुप डी में हरियाणा, गुजरात, रेलवे, आंध्र, सर्विसेज, दिल्ली, ओड़िशा और सौराष्ट्र हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी