भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम और कोच गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जीत के बाद इमोशनल हुए गौतम गंभीर, BCCI की पोस्ट ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज, देखें वीडियो

India vs England: ओवल में टीम इंडिया की जीत के बाद कौच गौतम गंभीर भावुक नजर आए। उनका ये वीडिया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेयर किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Gautam Gambhir: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ केटिंग्टन ओवल लंदन के मैदान पर बीते सोमवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पांच मुकाबलों की सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने इंग्लैंड पर 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही शुभमन एंड कंपनी ने सीरीज को 2-2 की बराबरी के साथ खत्म किया। इस सीरीज का एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत पहले इंग्लैंड से पीछे चल रही थी। ऐसे में ओवल का मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। जब टीम इंडिया ने इस मुकाबले को जीता तो उसका सेलिब्रेशन देखने लायक था। इन सब के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम की जीत के बाद काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

गंभीर हुए भावुक

गौतम गंभीर ने जब से टीम इंडिया में हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है, तब से टेस्ट क्रिकेट उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण था कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। अब जाकर लंबे वक्त के बाद भारत की युवा टीम इंडिया ने इंग्लैंड में उसी के घर पर सीरीज ड्रॉ कराई है। ऐसे में जब मोहम्मद सिराज ने गस एटकिंसन का अंतिम विकेट लिया तो कोच गौतम गंभीर काफी भावुक हो गए। जीत के बाद पहले उन्होंने आक्रमक अंदाज में जश्न मनाया फिर मोर्ने मोर्केल के गले लग गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है।

टीम इंडिया से उम्मीदें बढ़ चुकी हैं

अब टीम इंडिया की रणनीति में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारतीय टीम का भविष्य अच्छा नजर आ रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम से अब आगे आने वाले मुकाबले में काफी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर. अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

इसके बाद कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल की नजर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज पर नजर होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया दोनों टीमों को धूल चटाना चाहेगी। ये दोनों सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के लिए काफी अहम है। यदि टीम इस सीरीज में जीत दर्ज करती है, तो उसका डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में बेहतरी आएगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज