ध्रुव शौरी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ध्रुव शौरी ने List A क्रिकेट में रचा इतिहास, लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड किया अपने नाम

Vidarbha's Dhruv Shorey: विजय हजारे ट्रॉफी में ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद शतक जड़ते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा पांच शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रचा।

उज्जवल सिन्हा

जयदीप रघुवंशी की कलम से: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के भरोसेमंद बल्लेबाज ध्रुव शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हैदराबाद के खिलाफ शतक बनाते ही वो लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 77 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाकर शौरी ने लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 5 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड इससे पहले नारायण जगदीशन के नाम दर्ज था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शौरी ने अमन मोखाड़े और यश राठौड़ के बीच हुई 148 रनों की मजबूत ओपनिंग साझेदारी का पूरा फायदा उठाया। शौरी ने अपनी सधी और आक्रामक पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए विदर्भ को पहले बल्लेबाजी करते हुए 365/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में उनका 8वां शतक रहा।

पिछले साल से शुरू हुआ था शौरी का सुनहरा दौर

शौरी का यह सुनहरा दौर 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों से शुरू हुआ था। पिछले सीजन में उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार शतक जमाए थे। करुण नायर के साथ मिलकर विदर्भ को फाइनल तक पहुंचाने में शौरी की भूमिका बेहद अहम रही थी। उस सीजन में उन्होंने 8 पारियों में 70.47 की औसत और 92.68 की स्ट्राइक रेट से 494 रन बनाकर टीम के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का स्थान हासिल किया था।

शौरी के लगातार 5 शतक

  • 110 (110) बनाम कर्नाटक
  • 114 (120) बनाम महाराष्ट्र
  • 118* (131) बनाम राजस्थान
  • 136 (125) बनाम बंगाल
  • 109 (77) बनाम हैदराबाद

इस सीजन में भी शौरी ने किया बेहतरीन आगाज

इस सीजन की शुरुआत भी शौरी ने धमाकेदार अंदाज में की थी। बंगाल के ख़िलाफ उन्होंने 125 गेंदों में 136 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि जगदीशन ने 2022-23 सीजन में लगातार 5 मैचों में शतक जड़ते हुए अरुणाचल प्रदेश के ख़िलाफ रिकॉर्ड तोड़ 277 रन बनाए थे। जो आज भी लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

इस विशिष्ट सूची में देवदत्त पडिक्कल, कुमार संगकारा और अलवीरो पीटरसन जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने लगातार 4 शतक लगाए हैं। इनमें संगकारा इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी लगातार शतक जड़े। शौरी की यह उपलब्धि न केवल विदर्भ बल्कि भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान