वरुण चक्रवर्ती और आर. अश्विन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आर. अश्विन का फूटा गुस्सा, वरुण चक्रवर्ती की इस गलती पर हुए आगबबूला, बोले- मैं कहते-कहते परेशान हो गया हूं

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की बड़ी चिंता स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब फॉर्म है। सुपर-8 से लेकर सेमीफाइनल तक उनका गेंदबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

संजय सिंह बिष्ट

R. Ashwin on Varun Chakravarthy: भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने वाली है। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपनी कमजोरियों को दूर करने में लगी है। हालांकि सबसे बड़ी चिंता स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का खराब फॉर्म बन चुका है। सुपर-8 चरण की शुरुआत से ही उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है, जिससे वह मैच जिताने वाले गेंदबाज की बजाय टीम के लिए चिंता का कारण बन गए हैं।

सेमीफाइनल में बेहद महंगे साबित हुए वरुण

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस मैच में उन्होंने अपने चार ओवर में 64 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके। इस महंगे स्पेल ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं और बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब फाइनल जैसा अहम मुकाबला सामने हो। लगातार महंगे साबित होने के कारण अब उनकी टीम में जगह को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

रविचंद्रन अश्विन ने जताई नाराजगी

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। अपने यूट्यूब शो “ऐश की बात” में अश्विन ने कहा कि जब भी वरुण को ज्यादा रन पड़ते हैं तो उनका आत्मविश्वास गिर जाता है। अश्विन ने यह भी कहा कि वह कई बार समझा चुके हैं कि बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों से उनके खिलाफ एक तय रणनीति के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। अश्विन के मुताबिक वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ राउंड द विकेट गेंदबाजी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बल्लेबाजों को उन पर आक्रमण करने का ज्यादा मौका मिलता है।

रणनीति में बदलाव की जरूरत

अश्विन ने आगे कहा कि किसी भी गेंदबाज के साथ ऐसा दौर आ सकता है जब बल्लेबाज उसकी गेंदों को अच्छी तरह पढ़ने लगते हैं। ऐसे में गेंदबाज को अपनी रणनीति में बदलाव करना जरूरी होता है। सही लाइन और लेंथ के साथ अनुशासन बनाए रखना बेहद अहम है, क्योंकि थोड़ी सी भी गलती बल्लेबाजों को आक्रामक होने का मौका दे देती है।

सुपर-8 में भी नहीं चला जादू

सुपर-8 चरण में भी वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन खास नहीं रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 47 रन दिए, जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन खर्च किए और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में चार ओवर में 40 रन लुटा दिए। लगातार महंगे स्पेल के कारण अब फाइनल मुकाबले में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताता है या फिर किसी दूसरे विकल्प को मौका देता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट