वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया डेब्यू, इस धुरंधर खिलाड़ी में सौंपी कैप

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा।

अक्षय साहू

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई 2026 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर के भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र इस समय 15 साल और 3 महीने हैं। उन्होंने इस छोटी उम्र में बड़ी कीर्तिमान रचते हुए भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 37 साल पहले 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष और 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का ईनाम

वैभव सूर्यवंशी को यह मौका उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन का ईनाम माना जा रहा है। उन्होंने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का  अवार्ड भी अपने नाम किया था। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी चयन के समय माना था कि वैभव ने अपने प्रदर्शन से उन्हें टीम में शामिल करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्हें आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली।

तिलक वर्मा ने सौंपी डेब्यू कैप

टॉस से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को उनकी डेब्यू कैप सौंपी। इस दौरान सूर्यवंशी और टीम के अन्य खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। 

संजू सैमसन के जगह पर मिला मौका

आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। इसके बाद जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम के नियमित ओपनर संजू सैमसन का खराब फॉर्म जारी रहा, इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरे टी20 मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?