वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'हमें मालूम था कि वह बवंडर बन कर आएगा, लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पर गदगद हुए दादा

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर जीत दिलाई। उसके बाद वैभव के दादा ने पोते की खुब तारीफ की। पूरा परिवार उसकी सफलता पर बेहद खुश है।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Suryavanshi's Grand Father Upendera Prasad Singh: बिहार में जश्न का माहौल बन गया जब भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केवल 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने पूरी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई।

समस्तीपुर में मीडिया एजेंसी से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, “हमें मालूम था कि वो फाइनल मुकाबले में बवंडर बनकर आएगा, लेकिन वो तो चक्रवात बन गया। 15 साल से कम उम्र का लड़का इतनी शानदार बल्लेबाजी कर रहा है, यह गर्व की बात है।”

80 गेंदों में वैभव ने खेली थी 175 रनों की पारी

उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी के बारे में कहा कि इससे बेहतर और क्या हो सकता है। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में शानदार खेलेगा। वैभव के दादा ने आगे कहा कि सूर्यवंशी भले ही दोहरा शतक नहीं लगा पाए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ केवल 80 गेंदों में 175 रन बनाना और विपक्षी टीम को 100 रनों से हराना एक विशेष उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य खिलाड़ियों का साथ मिलता, तो वैभव और भी बड़ा स्कोर कर सकता था।

वैभव को जल्द ही टीम इंडिया में किया जाना चाहिए शामिल

वैभव के सीनियर टीम में आने की संभावना पर बात करते हुए उनके दादा ने कहा, “जल्द ही उसे भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वह भारतीय जर्सी के लिए दरवाजा तोड़ने को तैयार है, और बहुत जल्द यह दरवाजा टूट जाएगा।” हालांकि, वैभव को जब भी मौका मिला है उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। इमर्जिंग एशिया कप के दौरान भी वैभव ने शतक लगाकर इतिहास रचा था। ऐसे में जल्द ही वैभव भारतीय टीम के लिए खेलते दिख सकते हैं।

उसकी सफलता से पूरा परिवार खुश है

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व क्रिकेटरों ने कमेंट्री में कहा था कि 15 साल से कम उम्र का यह लड़का 100 मीटर के छक्के मार रहा है, जो एक बेहद बड़ी उपलब्धि है। उपेंद्र प्रसाद सिंह ने गर्व के साथ कहा कि वैभव देहात का लड़का है और आज शिखर पर पहुंच रहा है, और पूरा परिवार उसकी सफलता पर बेहद खुश है।

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर