Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मुकाबले में धमाका कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी टीमों को चेतावनी दे दी है। वैभव ने इस मैच में महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए प्रतियोगिता के इतिहास की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेलने का कारनामा किया। पिछले सत्र में भी उन्होंने अपने पहले ही मैच में आक्रामक अंदाज दिखाकर सबका ध्यान खींचा था। बीता एक साल उनके करियर के लिए शानदार रहा है और उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। पिछली 15 पारियों में उन्होंने 189.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 1015 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.67 का रहा है, जो उनके निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है। इन पारियों में उन्होंने 3 शतक और कई अर्धशतक भी लगाए हैं। खास बात यह है कि चाहे प्रारूप कोई भी हो, उनकी बल्लेबाजी का अंदाज एक जैसा आक्रामक बना रहता है। यही कारण है कि उनके आंकड़े किसी भी गेंदबाज के लिए चुनौती बन चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया। इस मैच में पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी और चेन्नई की टीम ने 127 रन का स्कोर बनाया। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस चुनौतीपूर्ण पिच पर भी आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने 305 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के निकले, जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।
ये भी पढ़ें: RR में शामिल होते ही रवींद्र जडेजा का बड़ा कारनामा, दिग्गज लसिथ मलिंगा का तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। टीम के इस भरोसे पर वह पूरी तरह खरे उतरते नजर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में जिस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामकता वह दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में वह बड़े सितारे बन सकते हैं।