वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल को बताया प्रेरणास्रोत, बोले- मुझे उनसे मोटिवेशन मिला

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे में विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने इसके बाद कहा है कि शुभमन गिल को बिना किसी दबाव के खेलते हुए देखकर प्रेरित हुआ।

संजय सिंह बिष्ट

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ चौथे वनडे में विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने इसके बाद कहा है कि शुभमन गिल को बिना किसी दबाव के खेलते हुए देखकर प्रेरित हुआ। बाद के मुकाबलों में भारतीय टेस्ट कप्तान गिल की तरह टेस्ट खेलना चाहते हैं। सूर्यवंशी ने शनिवार को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत अंडर-19 की तरफ से चौथे मैच में केवल 78 गेंदों पर 143 रन की शानदार पारी खेली और युवा एकदिवसीय मैचों में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।

सूर्यवंशी ने बीसीसीआई के 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मुझे उनसे (गिल से) काफी प्रेरणा मिली, क्योंकि मैंने उनका खेल देखा था। 100 और 200 रन बनाने के बाद भी वह सहजता से खेलते रहे।'' गिल ने बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए। इस दौरान भारत की अंडर-19 टीम भी एजबेस्टन में थी।

इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘‘मैं अगले मैच में 200 रन बनाने की कोशिश करूंगा। अगली बार मैं पूरे पचास ओवर खेलने की कोशिश करूंगा। मैं जितने अधिक रन बनाऊंगा, मेरी टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा।'' सूर्यवंशी ने कहा कि जब तक वह ड्रेसिंग रूम में नहीं लौटे, उन्हें अपने बनाए गए रिकार्डों के बारे में पता नहीं था।

उन्होंने युवा वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि 100 रन बनाने के बाद मैंने रिकॉर्ड बना लिया है। हमारे टीम मैनेजर अंकित सर ने मुझे बताया कि मैंने रिकॉर्ड बना लिया है। सभी ने मुझे बधाई दी।"

भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम को चौथे मुकाबले में 55 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला वर्सेस्टरशायर के न्यू रोट क्रिकेट मैदान पर खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 363 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 308 रन बना सकी।

एजेंसी इनपुट के साथ 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत