वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैदान पर फिर आया वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान, 5 छक्के और 4 चौके, ठोकी IPL की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी

CSK vs RR: चेन्नई के खिलाफ ओपनिंग मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएल की संयुक्त तीसरी सबसे तेज फिफ्टी और राजस्थान के लिए दूसरी सबसे तेज पारी रही।

संजय सिंह बिष्ट

Vaibhav Suryavanshi 52 Runs against CSK IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के बाद अब आईपीएल 2026 में भी अपने धमाकेदार अंदाज को जारी रखा है। इस युवा बल्लेबाज ने सीजन के पहले ही मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। साथ ही 15 वर्षीय वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस सूची में यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों में अर्धशतक के साथ पहले स्थान पर हैं।

300 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेली पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 305 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 5 छक्के व 4 चौके जड़े। पहली ही गेंद पर जीवनदान मिलने के बाद वैभव ने इसका पूरा फायदा उठाया और अगली गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद उन्होंने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और तेजी से रन बटोरते हुए अर्धशतक पूरा किया।

पावरप्ले में ही मचा दिया तूफान

पावरप्ले के दौरान वैभव ने गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर में उन्होंने नूर अहमद की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी है। इससे पहले आईपीएल 2025 में उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

जायसवाल के साथ शानदार साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी की। इस साझेदारी में वैभव का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जिन्होंने 52 रन बनाए। उन्होंने मैट हेनरी, खलील अहमद और नूर अहमद जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

RR ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला खेला गया। जहां पर CSK टीम को उसके सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी महसूस हुई। इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई पर एकतरफा अंदाज से जीत दर्ज करते हुए उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी चेन्नई की टीम के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

राजस्थान के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 127 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के द्वारा दिए गए इस छोटे स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 43 रन जैमी ओवरटन ने बाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं, चेन्नई के शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का अंक भी न छू सके।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद