वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi in Vijay Hazare Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 36 गेंदों में ही अपना शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। वो सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Sooryavanshi Century: भारत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने एक और इतिहास अपने नाम किया। बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप मुकाबले में वैभव ने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

समस्तीपुर के 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में बिहार के लिए शतक बनाने के लिए सिर्फ 36 गेंदों का सामना किया। सूर्यवंशी ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के दौरान वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए।

14 साल 272 दिनों में लिस्ट ए में लगाया शतक

लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। अनमोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 35 गेंदों का सामना करते हुए शतक बनाया था। अब अनमोलप्रीत के बाद यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। वैभव ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी हैं। राजस्थान रॉयल्स के यह स्टार 24 दिसंबर, 2025 तक 14 साल और 272 दिन के हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज 100 रन

खिलाड़ी टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल तारीख
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब 35 अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 21 दिसंबर, 2024
वैभव सूर्यवंशी बिहार 36 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
युसूफ पठान बड़ौदा 40 महाराष्ट्र अहमदाबाद 16 फरवरी, 2010
उर्विल पटेल गुजरात 41 अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ 27 नवंबर, 2023
अभिषेक शर्मा पंजाब 42 मध्य प्रदेश इंदौर 28 फरवरी, 2021

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी ने 8 अक्टूबर, 2023 को एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ़ 29 गेंदों में 100 रन बनाए थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तजे शतक बनाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने महज 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

लिस्ट ए क्रिकेट (इंटरनेशनल एवं घरेलू) में सबसे तेज़ शतक

खिलाड़ी देश टीम गेंदें विरोधी टीम स्थल तारीख
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया साउथ ऑस्ट्रेलिया 29 तस्मानिया एडिलेड 8 अक्टूबर, 2023
एबी डीविलियर्स साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका 31 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
अनमोलप्रीत सिंह भारत पंजाब 35 अरुणाचल प्रदेश अहमदाबाद 21 दिसंबर, 2024
ग्राहम रोस इंग्लैंड समरसेट 36 डेवॉन टॉर्क्वे 27 जून, 1990
कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड 36 वेस्ट इंडीज क्वीनस्टाउन 1 जनवरी, 2014
वैभव सूर्यवंशी भारत बिहार 36 अरुणाचल प्रदेश रांची 25 दिसंबर, 2025
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान पाकिस्तान 37 श्रीलंका नैरोबी 4 अक्टूबर, 1996
रोवमैन पॉवेल वेस्ट इंडीज जमैका 38 लीवार्ड आइलैंड्स बेस्सेटेरे 24 नवंबर, 2019
संदुन वीरक्कोडी श्रीलंका सिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब 39 बर्गर रिक्रीएशन क्लब कोलंबो (बर्गर) 19 दिसंबर, 2019
युसूफ पठान भारत बड़ौदा 40 महाराष्ट्र अहमदाबाद 16 फरवरी, 2010

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...