वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi Double Century: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi Double Hundred: क्रिकेट की दुनिया में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी।

  • 52 गेंदों में दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड।

  • इससे पहले चैड बोवेस के नाम था सबसे तेज दोहरा शतक।

  • इस पारी में आधे दर्जन से अधिक विश्व रिकॉर्ड किए अपने नाम।

Vaibhav Sooryavanshi 200 Runs World Record: क्रिकेट की दुनिया में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है।

उन्होंने आज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सबसे तेज दोहरे शतक का आंकड़ा छूते हुए न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज चैड बोवेस को पीछे छोड़ दिया है। वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद क्रिकेट जगत में हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है।

चैड बोवेस के नाम 103 गेंदों में दोहरे शतक का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के इस महारिकॉर्ड से पहले पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था। चैड बोवेस ने महज 103 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए थे। उन्होंने यह खास उपलब्धि अक्टूबर 2024 में फोर्ड ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान हासिल की थी। उस मुकाबले में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ खेलते हुए बोवेस ने कुल 110 गेंदों में 205 रनों की शानदार पारी खेली थी।

हैरी ब्रूक के नाम सबसे तेज दोहरा शतक

अगर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की बात करें, तो इस स्तर पर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक के नाम दर्ज है। हैरी ब्रूक ने साल 2026 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक वनडे मुकाबले में महज 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। इसके अलावा भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इस खास सूची में अपनी जगह बनाई थी।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीगेंदेंस्कोरटीमविपक्षी टीम
1वैभव सूर्यवंशी28204इंडिया एUAE
2जेक फ्रेजर-मैकगर्क29125साउथ ऑस्ट्रेलियातस्मानिया
3एबी डिविलियर्स31149साउथ अफ्रीकावेस्टइंडीज
4साकिबुल गनी32128*बिहारअरुणाचल प्रदेश
5ईशान किशन33125झारखंडकर्नाटक
6अनमोलप्रीत सिंह35115*पंजाबअरुणाचल प्रदेश
7कोरी एंडरसन36131*न्यूजीलैंडवेस्टइंडीज
7ग्राहम रोज36110समरसेटडेवॉन
9शाहिद अफरीदी37102पाकिस्तानश्रीलंका
10रोवमैन पॉवेल38106जमैकालीवार्ड आइलैंड्स

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाले खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीगेंदों में दोहरा शतकव्यक्तिगत स्कोरटीमविपक्षी टीम
1वैभव सूर्यवंशी52204इंडिया एUAE
2चाड बोवेस103205कैंटरबरीओटागो
3ट्रैविस हेड114230साउथ ऑस्ट्रेलियाक्वींसलैंड
3एन जगदीशन114277तमिलनाडुअरुणाचल प्रदेश
5ट्रैविस हेड117202साउथ ऑस्ट्रेलियावेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया
6अली ब्राउन118203सरेहैम्पशायर
7बेन डकेट123220*इंग्लैंड लायंसश्रीलंका ए
8जेमी हो126222सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्सनॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स
8ईशान किशन126210भारतबांग्लादेश
10डार्सी शॉर्ट128257वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाक्वींसलैंड

लिस्ट-ए और वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ी

चैड बोवेस का रिकॉर्ड टूटने से पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई दिग्गज शामिल रहे हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और भारत के नारायण जगदीसन ने भी 114-114 गेंदों में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। अब वैभव सूर्यवंशी ने इन सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है।

सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। आज सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए न्यूजीलैंड के चैड बोवेस को पछाड़ा है।

इसके पहले पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 103 गेंदों में 200 रन पूरे किए थे। उन्होंने अक्टूबर 2024 में फोर्ड ट्रॉफी में ओटागो के खिलाफ कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की और कुल 110 गेंदों में 205 रन बनाए।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा