Rohit-Virat Retirement: न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद क्या कटेगा रोहित-विराट का पत्ता? BCCI का बड़ा फैसला

BCCI Statement Regarding Virat Kohli And Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास की अटकलों पर विराम लग गया है। BCCI की एक बड़ी खुशखबरी ने 'रो-को' फैंस को झूमने का मौका दे दिया है।
BCCI Statement Regarding Virat Kohli and Rohit Sharma
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रोहित और विराट के संन्यास की अटकलों पर विराम लग गया है।

  • BCCI के अनुसार, दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप की योजना में शामिल हैं।

  • इस बड़ी खबर से 'रो-को' के फैंस बेहद खुश हैं।

2027 World Cup Plans Virat Kohli And Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ माने जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में दोनों दिग्गजों का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था,

जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट गलियारों तक उनके संन्यास और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने 'रो-को' के करोड़ों फैंस को झूमने का मौका दे दिया है।

न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप शो के बाद उठे थे सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली चार पारियों में महज 86 रन ही बना सके थे, जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 30 रन निकले थे। दोनों के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता अब युवा खिलाड़ियों की तरफ रुख करेंगे।

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI के शीर्ष अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि एक सीरीज के खराब प्रदर्शन से इन दोनों महान खिलाड़ियों के कद और भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

BCCI Statement Regarding Virat Kohli and Rohit Sharma
IND vs NZ Test Draw: जिसका डर था वही हुआ, 15 ओवर पहले ही मैच खत्म कर कप्तान शुभमन गिल बने विलन

रोहित और विराट के बिना अफ्रीका में जीतना नामुमकिन

एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोनों दिग्गजों का पुरजोर समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। अधिकारी ने कहा कि हमें 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में रोहित और विराट की सख्त जरूरत होगी। उनके बिना हम वहां खिताब नहीं जीत पाएंगे। साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर खेलने का उनका लंबा अनुभव टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा।

BCCI Statement Regarding Virat Kohli and Rohit Sharma
Rising Stars Asia Cup: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, आज यूएई से होगी 'करो या मरो' की भिड़ंत

कप्तान शुभमन गिल ने भी दिए बड़े संकेत

इतना ही नहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पहले ही साफ कर चुके हैं कि दोनों दिग्गज कब तक खेलेंगे, यह फैसला पूरी तरह उन पर ही छोड़ा गया है। वहीं, 13 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के प्रोमो में भी मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां लेजेंड्स खड़े होते हैं।

वहीं अब इससे साफ है कि अगर रोहित और विराट खुद को फिट रखते हैं, तो 2027 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए ये दोनों दिग्गज एक बार फिर नीली जर्सी में दहाड़ते नजर आएंगे।