वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में मचाया तहलका, महज 28 गेंदों में ठोका शतक, वनडे में रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Fastest Century: वैभव सूर्यवंशी ने वनडे क्रिकेट में महज 28 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी और एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा वनडे में सबसे तेज शतक(AI जनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

  • वैभव ने 16 गेंदों में अर्धशतक और अगली 12 गेंदों में शतक पूरा किया।

  • वैभव ने 40 गेंदों में 150 रन बनाकर नया लिस्ट A रिकॉर्ड कायम किया।

  • उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Vaibhav Suryavanshi 28 Ball Century ODI: वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के मुकाबले में आज UAE के खिलाफ खेलते हुए महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने वनडे में सबसे तेज शतक बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया A की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले वैभव ने मैदान पर आते ही गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 5 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन तक पहुंचा दिया। अपनी पारी के शुरुआती तीन ओवरों में ही उन्होंने 8 छक्के और एक चौका जड़ दिया था। इसके बाद सातवें ओवर के बीच तक 4 चौकों और 14 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा कर लिया।

vaibhav suryavanshi
India A vs UAE Live Score: दोहरा शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत जीत से मात्र 6 रन दूर

16 गेंदों में फिफ्टी, अगली 12 गेंदों में शतक

मंगलवार, 24 नवंबर को दोहा यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कट, पुल और ड्राइव जैसे शानदार शॉट्स लगाकर UAE के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके लिए अगली 12 गेंदें खेलकर शतक तक पहुंच गए।

वैभव ने पारी की शुरुआत जाहिद अली के ओवर में 19 रन बटोरकर की। इसके बाद दूसरे ओवर में 17 रन जोड़े। तीसरे ओवर में बासिल हमीद के खिलाफ भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और अपना तीसरा लिस्ट A अर्धशतक पूरा किया।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा

28 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जेक ने अक्टूबर 2023 में एडिलेड में खेले गए मार्श कप में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। उस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों पर 125 रन बनाए थे।

vaibhav suryavanshi
दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

लिस्ट A क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक

  • वैभव सूर्यवंशी – 28 गेंद, UAE के खिलाफ, दोहा 2026

  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क – 29 गेंद, तस्मानिया के खिलाफ, एडिलेड 2023

  • एबी डी विलियर्स – 31 गेंद, वेस्टइंडीज के खिलाफ, जोहान्सबर्ग 2015

  • साकिबुल गनी – 32 गेंद, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ, रांची 2025

  • ईशान किशन – 33 गेंद, कर्नाटक के खिलाफ, अहमदाबाद 2025